गोरखपुर वालों के लिए एक और ड्रीम प्रोजेक्ट, खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी प्रोजेक्ट अंतिम चरण में, जनवरी तक मिलेगा कब्जा
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले दो मेगा प्रोजेक्ट, खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी, अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने जानकारी दी है कि, जनवरी 2026 तक पात्र आवंटियों को फ्लैट का कब्जा सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
दोनों योजनाओं की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी, और अब तक लगभग एक हजार फ्लैट्स का निर्माण पूरा हो चुका है. GDA की ओर से बताया गया कि, स्टक्चर और फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में है. इसके बाद सुविधाओं जैसे—लिफ्ट, बिजली, पानी, ड्रेनेज और सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया जा रहा है.
480 एकड़ में बन रहा ड्रीम प्रोजेक्ट
खोराबार टाउनशिप प्रोजेक्ट करीब 480 एकड़ भूमि में विकसित किया जा रहा है. इसमें LIG, MIG और HIG कैटेगरी के फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं. जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि, इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक 9 टावर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, जबकि शेष 5 टावरों का निर्माण जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है.
जनवरी तक होगा कब्जा
GDA का कहना है कि, जनवरी 2026 तक आवंटियों को पहले चरण के फ्लैट का कब्जा दे दिया जाएगा. वहीं अगले वर्ष तक पूरी परियोजना को चालू कर दिया जाएगा. टाउनशिप में पार्क, स्कूल, कम्युनिटी हॉल, हॉस्पिटल और कमर्शियल स्पेस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, ताकि यहां रहने वाले लोगों को शहर जैसी सभी सुविधाएं मिल सकें.
स्मार्ट फैसिलिटी और ग्रीन कॉन्सेप्ट पर फोकस