गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी के 42 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट! पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड

0
गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी के 42 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट! पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड


Last Updated:

Noida News : गौतमबुद्ध नगर समेत उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि पछुआ हवा के कारण ठंड में और बढ़ोतरी होगी, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहेगी. लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

गौतमबुद्ध नगर समेत 42 जिलों में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूर

नोएडा: यूपी में ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है और ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम घने कोहरे की चादर छाई हुई है. जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार के निर्देश पर जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे रात और दिन का तापमान और नीचे जा सकता है. हालांकि पछुआ हवा चलने से कोहरे की घनत्व में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन ठिठुरन बढ़ने की पूरी संभावना है. मौसम विज्ञान के सीनियर वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ेगी और गौतमबुद्ध नगर समेत इन जिलों में ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा.

मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. कोहरा इतना घना होने की आशंका है कि सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह-सुबह यात्रा से बचें और आवश्यक होने पर ही वाहन लेकर निकलें. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड के तेवर और सख्त होंगे. ऐसे हालात में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है.

ठंड में इन बातों का रखें ध्यान
ठंड के मौसम में स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि कई लेयर वाले गर्म कपड़े पहनें, धूप जरूर लें और गर्म भोजन-साथ ही गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें. बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से ज्यादा खतरा रहता है, इसलिए उनके कपड़े और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. घरों में हीटर या अंगीठी चलाते समय हमेशा खिड़की-दरवाजा खुला रखें, ताकि कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा न हो. अलाव का उपयोग केवल खुली जगह में करें, प्लास्टिक या कचरा जलाने से बचें क्योंकि इससे जहरीला धुआं निकलता है.

इन चीजों का करें सेवन
जिला प्रशासन ने अपील की है कि कोहरे के चलते सड़क हादसों की संभावना काफी बढ़ जाती है, इसलिए वाहन चलाते समय पूरी सावधानी जरूरी है. वाहन की रफ्तार कम रखें, फॉग लाइट और लो-बीम का प्रयोग करें तथा आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें. बिना जरूरत लेन बदलने और ओवरटेकिंग से बचें. यदि कोहरा इतना घना हो कि आगे कुछ दिखाई न दे, तो सड़क के सुरक्षित हिस्से में वाहन रोककर रखे. इसके साथ ही शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए संतुलित आहार, मौसमी फल-सब्जियां, व्यायाम, धूप और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी हैं. गर्म पानी पीते रहें और हर्बल चाय या सूप का सेवन करते रहें, ताकि शरीर गर्म और हाइड्रेटेड रहे.

About the Author

authorimg

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी के 42 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों