घर के देशी मसाले तैयार करती हैं मूली का अचार, एसिडिटी में है फायदेमंद, बाजार में इतने दाम पर बेचती हैं
Last Updated:
Moradabad news: किसानी के क्षेत्र में अब पुरुष ही नहीं महिलाएं भी आगे आ रही हैं. महिलाएं तरह-तरह के ऑर्गेनिक खेती के बिजनेस कर आगे बढ़ने में लगी हुई है. तो वहीं एक महिला ऐसी है. जिन्होंने मूली का अचार तैयार किया है. यह अचार पूरी तरीके से ऑर्गेनिक अचार है. इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं की गई है और मार्केट के अचार से कहीं गुना बेहतर है.
मुरादाबादः किसानी के क्षेत्र में अब पुरुष ही नहीं महिलाएं भी आगे आ रही हैं. महिलाएं तरह-तरह के ऑर्गेनिक खेती के बिजनेस कर आगे बढ़ने में लगी हुई है. तो वहीं एक महिला ऐसी है. जिन्होंने मूली का अचार तैयार किया है. यह अचार पूरी तरीके से ऑर्गेनिक अचार है. इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं की गई है और मार्केट के अचार से कहीं गुना बेहतर है और लोग इस अचार को खूब खरीद रहे हैं और महिला को भी इस काम में बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है.
मूली की करतीं है ऑर्गेनिक खेती
मूली का अचार तैयार करने वाली महिला प्रिंसि यादव ने बताया कि हम अपने फार्म पर मूली की ऑर्गेनिक खेती करते हैं. जिसमें किसी भी प्रकार के रसायन का प्रयोग नहीं करते हैं. इसमें वर्मी कंपोस्ट जीवामृत और केंचुआ खाद का ही प्रयोग किया जाता है. जिससे यह खेती पूरी तरीके से ऑर्गेनिक खेती होती है. इसी ऑर्गेनिक खेती से प्राप्त की गई मूली से हम मूली का अचार तैयार करते हैं. इस मूली के अचार में भी हम सभी मसाले घर के यूज करते हैं.बाहर से कोई भी मसाला नहीं खरीदते हैं. जिससे कि यह पूरी तरीके से ऑर्गेनिक रह सके.
गैस एसिडिटी में है फायदेमंद
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें