घर पर बनाएं इस तरह सैंडविच, क्रिस्पी रहने की फुल गारंटी

0
घर पर बनाएं इस तरह सैंडविच, क्रिस्पी रहने की फुल गारंटी


Last Updated:

Crispy Sandwich Recipe: सुबह का नाश्ता हो या शाम की भूख एक क्रिस्पी सैंडविच हर किसी का फेवरेट होता है. अक्सर हम बाजार जैसा कुरकुरा और चीजी सैंडविच घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन रेस्टोरेंट वाला स्वाद नहीं मिल पाता. अगर आप भी घर बैठे वही स्ट्रीट स्टाइल स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी खास आपके लिए है. आज हम आपको क्रिस्पी सैंडविच बनाने का सबसे आसान और देसी तरीका बताएंगे. इसे बनाने में समय भी कम लगता है और स्वाद ऐसा कि हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

सैंडविच बनाने वाले शैलेंद्र सिंह ने लोकल 18 से बात की. उन्होंने कहा कि अगर देसी तरीके से सैंडविच घर पर बनाना है तो इसके लिए कुछ सामग्री की जरूरत होगी. इनमें ब्रेड स्लाइस, आलू, जीरा, धनिया, धनिया पाउडर, प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च ,अमचुर, नमक मक्खन टमाटर सॉस और कटा हुआ हरा धनिया का मिश्रण मिलाया जाता है.

sandvich receipe

अगर आप भी सुबह-सुबह अपने बच्चों को नाश्ते में या फिर ऑफिस जाने में लेट हो रहे हैं. ऐसे में आप आलू सैंडविच घर पर आसानी से बना सकते हैं. यह देसी तरीका सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट है. फूड रेसिपी स्पेशलिस्ट सविता श्रीवास्तव बताती हैं कि कम वक्त में अधिक नाश्ता तैयार करने के लिए घर पर सैंडविच बनाना एक आसान प्रक्रिया है और यह ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है.

sandvich

सविता ने कहा कि आलू मसाला सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर उनके छिलके उतार लेना चाहिए. फिर मैश करके अलग रख देना चाहिए. इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा मक्खन डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

sandvich receipe

जब मक्खन गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर सभी सामग्रियों को हाफ फ्राईकर लें. इसके बाद इसमें अमचूर, गरम मसाला और धनिया पाउडर मिक्स कर दें. इस प्रकार सैंडविच के अंदर की सामग्री तैयार हो जाएगी. 

sandvich

जब आपको सैंडविच बनाना हो तो आप कुछ इसके लिए विशेष मसाले का प्रयोग कर सकते हैं. इन मसालों में नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चिली फ्लेक्स डाल सकते हैं. यह मसाले सैंडविच को बेहतर बनाएंगे.

sandvich

अगर आप सैंडविच को कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो ब्रेड के ऊपर भी बटर लगाएं और हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंके. इसको सेंकते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक गैस पर न रखें. इससे सैंडविच कुरकुरा होने की बजाय जल भी सकता है. अगर उसमें जलने की बदबू आ गई तो वह खाने में स्वादिष्ट नहीं रह जाता.

sandvich

सैंडविच बनाने की एक विधि और भी है. इसे आप अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ भी बना सकते हैं. यह सैंडविच घर आए मेहमानों के लिए एक अच्छा विकल्प है. यह स्वादिष्ट और आसानी से बनाया जा सकता है. आप इसे अपने घर आए मेहमान को झटपट में बनाकर दे सकते हैं.

sandvich

आप इस सैंडविच को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक रख सकते हैं. आप इस सैंडविच को अपने बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं. इसे आप अपनी यात्रा के दौरान भी ले जा सकते हैं जहां पर आपको खाने का बेहतरीन स्वाद मिलेगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *