चौड़े पत्तों वाला ये पौधा दिखते ही हो जाएं सावधान, गेहूं किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन, इस ट्रिक से मिलेगी मुक्ति

0
चौड़े पत्तों वाला ये पौधा दिखते ही हो जाएं सावधान, गेहूं किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन, इस ट्रिक से मिलेगी मुक्ति


Last Updated:

Wheat weed control : रबी का सीजन चल रहा है. गेहूं की बुवाई हो चुकी है. गेहूं के साथ धीरे-धीरे खरपतवार भी निकलने लगे हैं, जो किसानों की समस्या बढ़ा रहे हैं. चौड़ी पत्ते का खरपतवार सबसे ज्यादा खतरनाक है. ये हमेशा से खेतों को नुकसान पहुंचाता रहा है. अक्सर किसान इसकी पहचान करने से चूक जाते हैं. ये छोटी सी गलती आगे चलकर भारी पड़ जाती है.

सुल्तानपुर. रबी फसल की बुवाई हो चुकी है. इस सीजन की प्रमुख फसल गेहूं मानी जाती है. किसान अब गेहूं में पहली सिंचाई करने लगे हैं. इसके साथ ही गेहूं के खेत में उसी तरह दिखने वाले खरपतवार भी तेजी से पनप रहा है. इसे चौड़ी पत्ती वाला खरपतवार कहते हैं. इसके लक्षण को सही से पहचानने के अभाव में किसान कई बार धोखा खा जाते हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज हम इसके निदान के बारे में बताएंगे ताकि गेहूं के असली पौधे को किसी प्रकार का कोई नुकसान न उठाना पड़े.

ऐसे होगा खत्म

कृषि विज्ञान केंद्र सुल्तानपुर में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी बताते हैं कि गेहूं की बुवाई के समय किसानों को चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों से बचाव के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए. इसके पौधों की पत्तियां काफी चौड़ी-चौड़ी होती हैं. ऐसे में चौड़ी पत्ती वाले पौधों को उखाड़ देना चाहिए या फिर उसके लिए उपचार करना चाहिए ताकि खरपतवार से गेहूं को बचाया जा सके. डॉ. सीके त्रिपाठी बताते हैं कि ज्यादातर किसान चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार को नष्ट करने के लिए सल्यसल्फ्यूरान और मेटसल्फ्यूरॉन का प्रयोग करते हैं. अब उनको कुछ अन्य दवाओं का भी प्रयोग करना चाहिए, ताकि चौड़ी पत्ते वाला खरपतवार पूरी तरीके से खत्म हो जाएं.

बुवाई के कितने दिन बाद

डॉ. त्रिपाठी के अनुसार, मीजोसल्फ्यूरान मिथाइल+इंडोसल्फ्यूरान मिथाइल को 400 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से गेहूं की बुवाई के 30 से 35 दिन के भीतर छिड़काव करें. इससे चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे और गेहूं को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeagriculture

चौड़े पत्तों वाला ये पौधा दिखते ही हो जाएं सावधान, गेहूं का सबसे बड़ा दुश्मन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *