छठ महापर्व के दूसरे दिन फलों से सजा मुगलसराय बाजार, खरीदारी के लिए लगी भीड़
Last Updated:
Chandauli News: फल खरीदने आई छठ व्रती श्यामरथी ने लोकल 18 से कहा कि वह 5 सालों से छठ व्रत रख रही हैं. मुगलसराय फल मंडी से वह केला, सेव, अनार आदी फल लिए है. इस बार सभी फलों का रेट मंहगा हो गया है.
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन है, आज खरना है, ऐसे में बाजारों में फल, सूप और दौरा खरीदने के लिए व्रती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों की भीड़ है. छठ व्रत में मान्यता है कि जो फल बाज़ार में उपलब्ध है, सभी फल थोड़ा बहुत छठी मैया को चढ़ाया जाता है. बाजारों में खरीदारी और चहल पहल को लेकर देखिये हमारे संवाददाता संजय कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट.
सभी फलों का रेट हो गया है मंहगा
फल खरीदने आई छठ व्रती श्यामरथी ने लोकल 18 से कहा कि वह 5 सालों से छठ व्रत रख रही हैं. मुगलसराय फल मंडी से वह केला, सेव, अनार आदी फल लिए है. इस बार सभी फलों का रेट मंहगा हो गया है. वहीं, एक युवा कृष्णा सोनी लोकल 18 से बताया कि आज कल सब कुछ महंगा हो गया है और फलों का रेट तो पिछली बार के मुकाबले बहुत सस्ते हो गए हैं.
छठ पूजा के लिए फलों की खरीदारी
एक और युवती प्रीति ने लोकल 18 से बताया कि छठ पूजा के लिए जो फलों की आवश्यकता होती है, वह सभी फल खरीद लिए हैं. मैं छठ व्रत नहीं रहती, मेरी मां छठ पूजा करती हैं और उनके लिए ही मैं फल खरीदने के लिए आई हूं. उन्होंने कहा कि छठ पूजा में मम्मी को कुछ भी नहीं करने देते है. वह और उनकी बहनें ही सारा काम करती है. वहीं, फल खरीदने आई अनीता गुप्ता ने लोकल 18 से बताया कि वह इस बार छठ पूजा नहीं कर रही है, लेकिन फलों का रेट महंगा लग रहा है.