छठ महापर्व पर DRM का अनूठा कदम, DDU स्टेशन पर उतरकर खुद कर रहे है मॉनिटरिंग
Last Updated:
Chandauli News: चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा द्वारा आस्था का महापर्व छठ पर जाने वाले यात्रियों के लिए अनूठी व्यवस्था किया गया है. डीआरएम खुद सुविधाओं का डीडीयू स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूम -घूमकर परीक्षण भी कर रहे हैं.
चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा द्वारा आस्था का महापर्व छठ पर जाने वाले यात्रियों के लिए अनूठी व्यवस्था किया गया है. डीआरएम खुद सुविधाओं का डीडीयू स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूम -घूमकर परीक्षण भी कर रहे हैं.
रेलवे ने की है ट्रेनों और कोचों की व्यवस्था
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि महानगरों से लौटने वाली भीड़ को आसानी से घर पहुंचाया जा सके. वहीं, डीआरएम उदय सिंह मीणा ने बताया कि छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों की व्यवस्था की है. इसके साथ ही स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जो भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है. प्लेटफार्म पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे कर्मचारी लगातार तैनात हैं.
रेलवे हेल्प डेस्क को दें किसी भी समस्या की सूचना
रेलवे ने स्टेशन पर 24 घंटे सक्रिय निगरानी कक्ष भी बनाया है, जो पूरे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहा है. किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों द्वारा दी गई सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. महानगरों जैसे- दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और सूरत से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है, लेकिन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से स्थिति नियंत्रण में है. डीआरएम ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत रेलवे हेल्प डेस्क को दें, ताकि छठ पर्व पर सभी सुरक्षित और सुखद यात्रा कर सकें.