जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, खतरे के साये में हजारों लोगों का सफर
Last Updated:
Ground Report: स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर खान लोकल 18 से बताते हैं कि जब इस सड़क का निर्माण हुआ था उस समय यह पुल बनाया गया था. उसके बाद पुल की ना तो मरम्मत की गई और ना ही कोई नया पुल बनाया गया. लोहे के राड बाहर निकल आए हैं.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक पुल जर्जर हो चुका है.लेकिन उसके बावजूद भी उस पर आवागमन संचालित हो रहा है.इस पुल की लोहे की राड दिखाई देने लगी है. जिससे भारी वाहन के आवागमन होने पर यह पुल कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है.जिससे जन और धन दोनों की हानि हो सकती है. दरअसल सुल्तानपुर से हलियापुर जाने वाली सड़क पर बनाया गया. यह पुल जो की पूरी तरीके से जर्जर हो चुक है.
स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर खान लोकल 18 से बताते हैं कि जब इस सड़क का निर्माण हुआ था उस समय यह पुल बनाया गया था. उसके बाद पुल की ना तो मरम्मत की गई और ना ही कोई नया पुल बनाया गया. लोहे के राड बाहर निकल आए हैं. पुल में दरार आ गई है. जिससे लोगों में हमेशा डर बना रहता है.
हजारों की आबादी का रहता है आवागमन
दरअसल यह पुल नहर पर बनाया गया है जो सुल्तानपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर हलियापुर रोड पर गंजेहड़ी बाजार में स्थित है. इस पुल के ऊपर से ट्रक,बस, समेत कई बाहरी वाहन गुजरते हैं. किसके साथ है इस पुल पर प्रसिद्ध 20000 से भी अधिक आबादी का आवागमन है जिसकी वजह से यह पल हमेशा खतरे का संकट बना हुआ है इसके साथ ही इस पुल के ठीक पहले लोग निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त होने की चेतावनी लिखी गई है.
जल्द होगा निर्माण
सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा इस पुल के निर्माण के लिए एनओसी दे दी गई है और यह पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द बनाया जाएगा. इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है प्रस्ताव पास होते ही जल्द स्कूल के मरम्मत निर्माण कार्य चालू कराऊ दिया जाएगा.