जिम-डाइट छोड़िए, क्या आपने ट्राई की ये देसी सब्जी? वजन होगा कंट्रोल!
Last Updated:
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. ऐसे में लोग जिम, डाइटिंग और महंगे सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आप प्राकृतिक और आसान तरीका चाहते हैं, तो नेनुआ जैसी हरी सब्जी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.
वजन कंट्रोल करना आज के समय में लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. बिजी लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान की वजह से मोटापा लगातार बढ़ती समस्या बनता जा रहा है. बढ़ते वजन को नियंत्रित करने और मोटापे को कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं और एक्सरसाइज व योगाभ्यास में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

वहीं इसके साथ ही आजकल लोग शरीर को फिट रखने और वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग भी कर रहे हैं. इसके अलावा बाजार में मिलने वाले महंगे सप्लीमेंट्स का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि वजन को नियंत्रित किया जा सके. लेकिन बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कुछ हरी सब्जियों का सेवन भी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

कुछ हरी सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनके सेवन से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके साथ ही ये शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देती हैं. नेनुआ उन्हीं सब्जियों में से एक है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बेहद फायदेमंद होता है और इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुर्वेदिक दवाओं के सलाहकार डॉ. आशीष बताते हैं कि नेनुआ का सेवन पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है. इसके अलावा यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर रखने में भी काफी लाभदायक है. डाइट के अनुसार नेनुआ का सेवन करने से पेट हल्का रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है.

इस सब्जी की सबसे खास बात यह है कि यह एक लो-कैलोरी सब्जी है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भूख को नियंत्रित करने में भी बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से बार-बार खाने की आदत कम होती है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

इसके साथ ही अगर शरीर में खून की कमी है, तो उसकी पूर्ति के लिए भी नेनुआ बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्या से भी राहत मिल सकती है. इसमें आयरन और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं.

सबसे खास बात यह है कि इस सब्जी को घर में बेहद कम जगह पर भी उगाया जा सकता है. अगर आप ताजा, हरा और पौष्टिक नेनुआ खाना चाहते हैं, तो इसे अपने घर की क्यारी में आसानी से उगा सकते हैं. इसका सेवन वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.