जिसे लोग फेंक देते थे, उससे बना स्वादिष्ट अचार,गोंडा की किरण मिश्रा ने बनाई अनोखी रेसिपी

0
जिसे लोग फेंक देते थे, उससे बना स्वादिष्ट अचार,गोंडा की किरण मिश्रा ने बनाई अनोखी रेसिपी


Last Updated:

गोंडा के झंझरी विकासखंड की किरण मिश्रा अपने अनोखे प्रयोग से चर्चा में हैं. वह लहसुन के उन हरे पत्तों से स्वादिष्ट और सेहतमंद अचार बना रही हैं, जिन्हें लोग अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं. घर से मिले आइडिया को अपनाकर शुरू किया गया यह प्रयास अब उनकी पहचान बन चुका है और आसपास के लोगों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

गोंडा. जिले विकासखंड झंझरी ग्राम सभा पूरे तिवारी की एक महिला अपने अनोखे काम की वजह से चर्चा में हैं. किरण मिश्रा घर पर ही लहसुन के पत्तों का अचार तैयार कर रही हैं. खास बात यह है कि जिस लहसुन के हरे पत्तों को लोग अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, उसी से वह स्वादिष्ट और सेहतमंद अचार बना रही हैं. किरण मिश्रा बताती हैं कि आमतौर पर लोग लहसुन की कलियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसके पत्तों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता. उन्होंने इसी सोच को बदलने का प्रयास किया और लहसुन के पत्तों को एक नए रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया. आज उनका यह प्रयोग लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

कहां से मिला आइडिया

लोकल 18 से बातचीत में किरण मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस काम का आइडिया अपने घर से ही मिला. उन्होंने कहा कि पहले उनके घर में उनकी माताजी लहसुन के पत्तों की चटनी बनाती थीं, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती थी. उसी से प्रेरित होकर उन्होंने सोचा कि अगर चटनी इतनी अच्छी बन सकती है, तो इसका अचार भी बनाया जा सकता है. किरण मिश्रा बताती है कि बाजार से 1 किलो लहसुन के हरे पत्ते मंगवाई और घर पर ही अचार बनाकर तैयार किया. जब यह अचार परिवार और आसपास के लोगों को चखाया गया, तो सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आया. धीरे-धीरे इसकी मांग बढ़ने लगी और अब यह उनके लिए एक अलग पहचान बन चुका है

सेहत के लिए है फायदेमंद

किरण मिश्रा का कहना है कि लहसुन के पत्तों का अचार न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए लाभकारी होते हैं और यह पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है.  किरण मिश्रा बताती हैं कि इस अचार को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है. सही मात्रा में मसाले, तेल और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. उनका मानना है कि अगर महिलाएं चाहें तो इस तरह के छोटे-छोटे काम से घर बैठे ही अच्छी आमदनी भी कर सकती हैं. किरण मिश्रा की यह पहल न सिर्फ एक नई सोच को दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि अगर हम आसपास की चीजों को सही तरीके से उपयोग करें, तो उनसे भी नया और बेहतर काम शुरू किया जा सकता है. आज वह अपने इस अनोखे अचार के जरिए लोगों के बीच पहचान बना रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं. किरण मिश्रा बताते हैं कि लहसुन के पत्ती के अचार को लेकर भविष्य का हमारा या प्लान है कि 1 से 2 कुंतल लहसुन के पत्ते का अचार बनाना है और यह आचार लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *