जुए में पत्नी को हारा पति, बोला- एक रात दोस्तों के साथ…, महिला के विरोध पर ससुराल से भगाया, ससुर ने मायके में किया उत्पीड़न

0
जुए में पत्नी को हारा पति, बोला- एक रात दोस्तों के साथ…, महिला के विरोध पर ससुराल से भगाया, ससुर ने मायके में किया उत्पीड़न


Last Updated:

यूपी के बागपत में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता सीधे बागपत एसपी ऑफिस पहुंची और तत्काल कार्रवाई की मांग की. उसका कहना है कि पति ने उसे जुए में बेंच दिया था.

बागपत पुलिस

बागपत से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां युवती ने अपने ही पति और ससुर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. एसपी ऑफिस पहुंची एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर यौन उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की. पीड़िता का नाम सानिया है, जिसकी शादी साल 2024 में बिनौली क्षेत्र के खिवाई, मेरठ में हुई थी.

सानिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति, ससुर और जेठ लगातार दहेज की मांग करते रहे थे और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित करते रहे थे. पीड़िता ने बताया कि उसका पति जुआ खेलने का आदी है. आरोप है कि जुए में हारने के बाद पति ने अपने दो दोस्तों उमेश और मोनू को उसके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

मायके पहुंच ससुर और पति ने किया यौन उत्पीड़न 

पीड़िता के विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया. इतना ही नहीं, सानिया का आरोप है कि एक दिन फैसला कराने के बहाने उसका ससुर और देवर उसके मायके पहुंचे और वहां उसके साथ गंभीर यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता का कहना है कि उसने पूरी घटना की शिकायत बिनौली पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का रुख किया, जहां मामले में मुकदमा दर्ज तो हुआ, लेकिन आरोप है कि पुलिस आज तक किसी भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है.

बागपत एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता

न्याय की गुहार लेकर सानिया शनिवार को सीधे बागपत एसपी ऑफिस पहुंची और तत्काल कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने शिकायत की जांच का आश्वासन दिया है. मामला बेहद गंभीर है और अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं. पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि उसके द्वारा दर्ज शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और जल्द ही उसे न्याय मिलेगा.

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

जुए में पत्नी को हारा पति, बोला- एक रात दोस्तों के साथ…, महिला के विरोध पर..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *