जैविक विधि से किसान नर्सरी में उगा रहा पौधा, जिले में बनी पहचान, प्रदेश भर में डिमांड

0
जैविक विधि से किसान नर्सरी में उगा रहा पौधा, जिले में बनी पहचान, प्रदेश भर में डिमांड


Last Updated:

रामप्रवेश मौर्य बहराइच जिले के मिहीपुरवा क्षेत्र के नैनिहा के रहने वाले एक किसान है जो लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं. खास बात यह है कि यह ज्यादातर जैविक खेती से ही फल फूल या सब्जियों की खेती करते हैं और धीरे-धीरे इन्होंने पौधों की नर्सरी करना भी शुरू कर दिया. पौधों की नर्सरी में इनकी एक अलग पहचान बनी और फिर धीरे-धीरे विभाग ने इनको ऑफर कर हाईटेक नर्सरी संचालित करने के लिए बुला लिया है.

ख़बरें फटाफट

बहराइच: जिले के रहने वाले किसान राम प्रवेश मौर्या शायद ही जिले में कृषि क्षेत्र से जुड़ा कोई ऐसा हो जो इनका नाम न जानता हो. इन्होंने कृषि क्षेत्र में महारत हासिल की है.आज इनके द्वारा उगाए गए पौधे की जिले से बाहर भी मांग है और इन्होंने खुद विभाग से जुडकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. खुद जैविक खेती पर निर्भर रहकर अन्य किसानों को भी जैविक खेती की ओर बढ़ने की सलाह भी देते है.

हार्टिकल्चर विभाग की हाईटेक नर्सरी से बनी पहचान

रामप्रवेश मौर्य बहराइच जिले के मिहीपुरवा क्षेत्र के नैनिहा के रहने वाले एक किसान है जो लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं. खास बात यह है कि यह ज्यादातर जैविक खेती से ही फल फूल या सब्जियों की खेती करते हैं और धीरे-धीरे इन्होंने पौधों की नर्सरी करना भी शुरू कर दिया. पौधों की नर्सरी में इनकी एक अलग पहचान बनी और फिर धीरे-धीरे विभाग ने इनको ऑफर कर हाईटेक नर्सरी संचालित करने के लिए बुला लिया है और अब हार्टिकल्चर विभाग की हाईटेक नर्सरी को करते हैं संचालित.

जैविक विधि से उगाते हैं पौधा

लगभग 5 से 6 महीने पहले उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी जो बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में बनी हुई है. जिसको अब राम प्रवेश मौर्य संचालित करते हैं. जिसमें यह पूर्ण रूप से जैविक विधि द्वारा पौधों की नर्सरी करते हैं. जिसमें उनके द्वारा उगाए गए पौधे किसान ले जाकर सब्जियों की अगाती खेती कर अच्छा मुनाफा उठा रहे हैं इनके पौधे की डिमांड अब पूरे यूपी में होने लगी है. अलग-अलग क्षेत्र से किसान इनके पास आकर तैयार पौधों को ले जाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं इनका कहना है हम सिर्फ बीज ही नहीं बेचते हैं हम किसान की बीज से बाजार तक मदद करते हैं. हम बीज और पौधे देने के साथ-साथ किसान की हर मुमकिन मदद करते हैं.

दो रुपए में मिल जाता है पौधा

रामप्रवेश मौर्य ने बातचीत में बताया है सरकार तो पौधों की बिक्री ₹2 की करती है लेकिन हम कई बार मार्केट से हाइब्रिड बीजों को खुद दो से तीन रुपए में खरीद कर लाते हैं.ऐसे में मिर्ची ,टमाटर, बैगन आदि तो हम ₹2 में दे देते हैं लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनका ₹5 से ₹6 में हमें देना पड़ता है.लेकिन किसानों का इनमें अच्छा फायदा हो जाता है क्योंकि हम पूरी तरीके से जैविक विधि से समय के विपरीत किसानों को खेती करा कर अच्छा मुनाफा दिलाते हैं.तो जो भी हमारे किसान भाई रामप्रवेश मौर्य जी से स्वास्थ्य पौधों को खरीदना चाहते हैं इनको बहराइच जिले के नानपारा कृषि विज्ञान केंद्र में स्थित हाईटेक नर्सरी से जाकर खरीद सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *