टेस्ट में बेस्ट है ये कंगन वाली इमरती, मिठास ऐसी की दूर-दूर से खींचे चले आते हैं लोग

0
टेस्ट में बेस्ट है ये कंगन वाली इमरती, मिठास ऐसी की दूर-दूर से खींचे चले आते हैं लोग


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

इमरती को धोइया और मैदा मिक्स करके बनाया जाता है और इसके बाद इसे कंगन वाली डिजाइन दिया जाता है. लोगों को इसका टेस्ट के साथ इसकी मिठास भी पसंद आती है.

X

bracelet shaped imarti

पूर्वांचल में कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं. ऐसे में मऊ जनपद के बलुआ पोखरा पर एक ऐसा दुकानदार जिसके यहां एक अनोखे तरीके से इमरती बनाई जाती है. यह इमरती इतनी अनोखे तरीके से बनाई जाती है कि इसके बनावट को ही देखकर लोग इसके पास चले आते हैं. यह मिठाई कंगन के आकार की बनाई जाती है. इसे हाथ में लेते ही ऐसा लगता है कि यह इमरती नहीं डिजाइनदार कंगन है.

लोगों को पसंद है इमरती की बनावट

लोकल 18 से बात करते हुए राज बताते हैं कि वह अभी कक्षा 11 में पढ़ते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ वह अपना रोजगार भी चलाते हैं. हालांकि, उनके यहां तीन लोग काम करते हैं और हर कोई पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार में लगा हुआ है. इनकी दुकान की कंगन के आकार की बनी हुई इमरती काफी फेमस है. यह इमरती इतने बेहतरीन तरीके से बनाई जाती है कि लोग इसे इसकी बनावट देखकर काफी पसंद करते हैं.

कैसे बनाया जाता है इमरती 

यह इमरती बनावट में ही नहीं खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है. इमरती को धोइया और मैदा मिक्स करके बनाया जाता है, जिससे की इमरती फटे नहीं और जिस जाकर कि वह बनना चाहे उस आकार की इमरती बन जाए. इमरती बनाने की विधि में पहले धोई को पेरा जाता है उसके बाद इसमें हल्का मैदा मिक्स किया जाता है और अच्छे से इसे फेंटा जाता है.

बेहतरीन डिजाइन के साथ होता है स्वादिष्ट

जब यह अच्छे से मिक्स होकर फूल जाता है तब इसे बनाना शुरू किया जाता है और फिर इस इमरती को कंगन का आकार दिया जाता है. जिससे यह इमरती देखने में डिजाइनदार और अच्छी लगती है और स्वादिष्ट बनाने के लिए कुछ अलग तरीके का घर का बनाया गया नुक्सा अपनाया जाता है जिससे यह इमरती काफी स्वादिष्ट होती है. अगर बात करें कीमत की तो यह इमरती डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो बिकती है.

homelifestyle

गजब की है यह कंगन वाली इमरती, मिठास ऐसी की दूर-दूर से खींचे चले आते हैं लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *