टेस्ला नहीं एएमयू के इंजीनियरों ने बना दी बिना ड्राइवर वाली कार, भर-भर के मौजूद हैं फीचर

0
टेस्ला नहीं एएमयू के इंजीनियरों ने बना दी बिना ड्राइवर वाली कार, भर-भर के मौजूद हैं फीचर


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

वैसे तो ऑटो मोबाइल सेक्टर की कई नामचीन कंपनियां बिना ड्राइवर वाली कार तैयार करने में जुटी हैं. एक दो कंपनियों ने दावा भी किया है जल्द ही उनकी एडवांस तकनीक वाली कार सड़क दौड़ने लगेगी. लेकिन इन दावों के बीच एएमयू…और पढ़ें

एएमयू के इंजीनियरों ने बना दी बिना ड्राइवर वाली कार, लगे हैं 45 सेंसर

अलीगढ़: वैसे तो ऑटो मोबाइल सेक्टर की कई नामचीन कंपनियां बिना ड्राइवर वाली कार तैयार करने में जुटी हैं. एक दो कंपनियों ने दावा भी किया है कि जल्द ही उनकी एडवांस तकनीक वाली कार सड़क दौड़ने लगेगी. लेकिन इन दावों के बीच एएमयू के भावी इंजीनियरों ने बिना ड्राइवर वाली कार न केवल तैयार कर ली है, बल्कि उसके दो ट्रायल भी हो चुके हैं.

यूनिवर्सिटी की सड़कों पर यह कार कई दफा फर्राटा भर चुकी है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि अभी इस पर कुछ काम होना और बाकी है. इस कार को पूरी तरह से तैयार करने में 15 लाख की लागत आएगी. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने मार्च 2023 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था. इस प्रोजेक्ट पर प्रोफेसर सलीम अनवर के साथ इंजीनियरिंग विभाग के 14 छात्र जुटे हैं. खास बात यह है कि यह कार एकदम नई तकनीक से बनाई गई है और इसमें कई सेंसर लगाए गए हैं.

ड्राइवर बिना चलेगी कार

अगर कार के आगे अचानक कोई बाधा आ जाती है, तो वह रुक जाएगी. इस कार में जो डिवाइस लगाई गई है उसे दूसरी कार में भी फिट करके बिना चालक के दौड़ाया जा सकता है. फिलहाल, कार के दो ट्रायल यूनिवर्सिटी परिसर में किए जा चुके हैं जिसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगी, जिन्हें ड्राइवर नहीं मिल पाते हैं.

कार में लगें हैं 45 सेंसर 

जानकारी देते हुए एएमयू इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सलीम अनवर ने कहा कि कार में 45 सेंसर लगाए गए है. इन सेंसर के जरिये ही कार आगे अवरोध आने पर रुक जाएगी. आगे ट्रैफिक होने पर खुद ही रफ्तार कम हो जाएगी. इतना ही नहीं कार खुद से ही इंडीकेटर भी देगी. कैमरे और रडार के जरिए अपनी मंजिल तक पहुंच जाएगी. प्रोफेसर सलीम अनवर ने कहा कि कार में लगे  सेंसर और रडार, कार को सड़क के बारे में बताते हैं.

कार का ट्रायल हो चुका है पूरा

साथ ही कार को आपातकालीन स्थिति में रुकने या रास्ता बदलने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि कार का ट्रायल हो चुका है और अब थोड़ा बहुत काम और बचा है जिसे पूरा करके कार को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा.

homeuttar-pradesh

एएमयू के इंजीनियरों ने बना दी बिना ड्राइवर वाली कार, लगे हैं 45 सेंसर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *