ट्रेन में फाइव स्टार सुविधा, रेस्टोरेंट में फ्रेश खाना! राम वन गमन यात्रा में यात्रियों को मिल रहा है लग्जरी अनुभव
Last Updated:
Ram Van Gaman Bharat Gaurav Yatra: चित्रकूट से शुरू हुई मोरारी बापू की राम वनगमन भारत गौरव यात्रा ट्रेन रामेश्वरम तक का सफर तय कर रही है. IRCTC की देखरेख में आयोजित इस यात्रा में यात्रियों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, फ्रेश और स्वास्थ्यवर्धक खाना, आरामदायक यात्रा अनुभव और हर छोटी जरूरत का ध्यान दिया गया है.
चित्रकूट: मोरारी बापू की राम वनगमन भारत गौरव यात्रा ट्रेन के जरिए रामेश्वरम तक का सफर तय कर रही है. जिस ट्रेन से ये यात्रा सफर कर रही है उसमें यात्रियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. IRCTC की देखरेख में आयोजित इस यात्रा में यात्रियों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है.
हर जरूरत का रखा जा रहा ध्यान
यात्रा में विशेष ध्यान यात्रियों के अनुभव और सुविधा पर दिया गया है. ट्रेन में यात्रियों के रहने, खाने और सफर की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए हर छोटी से छोटी जरूरत का ध्यान रखा गया है. ट्रेन में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं के साथ यात्रियों को फ्रेश और स्वस्थ खाना उपलब्ध कराया जा रहा है.
संत मोरारी बापू की पहल पर यह यात्रा बीती शनिवार को चित्रकूट से रवाना की गई थी. इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष ट्रेन को रवाना किया. बता दें कि चार नवंबर तक यह यात्रा आठ हजार किलोमीटर का सफर तय करते हुए 11वें दिन श्रीलंका से अयोध्या पहुंचेगी, जहां पर इसका समापन होगा.
इस यात्रा का उद्देश्य न केवल भक्तों को प्रभु राम की लीलाओं से जोड़ना है बल्कि सत्य, प्रेम और करुणा का संदेश आम जनता तक पहुंचाना भी है. यात्रियों और भक्तों को ट्रेन की सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभव का भी आनंद मिल रहा है.
वनवास काल में प्रभु राम ने जहां-जहां गमन किया, उनमें से महत्वपूर्ण स्थलों से होते हुए यह यात्रा ट्रेन और फिर विमान से श्रीलंका पहुंचेगी. श्रीलंका में एक दिन राम कथा गायन के बाद, जैसे भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या वापस आए थे, वैसे ही यह यात्रा भी विमान से अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन के साथ पूर्ण होगी.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें