ठंड शुरू होने से पहले ही रेलवे ने रद्द की गोरखपुर की ट्रेनें, तो कईयों के घटाए फेरे..यहां जानिए पूरा शेड्यूल नहीं तो होंगे सिर्फ परेशान

0
ठंड शुरू होने से पहले ही रेलवे ने रद्द की गोरखपुर की ट्रेनें, तो कईयों के घटाए फेरे..यहां जानिए पूरा शेड्यूल नहीं तो होंगे सिर्फ परेशान


गोरखपुर, ठंड और कोहरे का मौसम अभी आया भी नहीं है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने पहले ही यात्रियों की राह मुश्किल कर दी है. एक दिसंबर से कई अहम ट्रेनें या तो पूरी तरह निरस्त की जा रही हैं या उनके चक्कर कम कर दिए गए हैं. इसका सीधा असर पूर्वांचल समेत दिल्ली, पटना और लखनऊ की यात्रा करने वालों पर पड़ेगा.

कुल 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के ताजा निर्णय के तहत ‘गोरखपुर से चलने वाली 12595/12596 हमसफर एक्सप्रेस और गोरखपुर–आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस समेत कुल 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके अलावा 22 ट्रेनों के फेरे भी घटाई गई है, यानी अब ये ट्रेनें पहले की तरह नियमित नहीं चलेंगी.

कब और कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी

गोरखपुर से सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को चलने वाली ‘हमसफर एक्सप्रेस (12595) को 1 दिसंबर से 13 फरवरी तक रद्द किया गया है. वहीं, प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली ‘गोरखपुर–आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस (15057) 4 दिसंबर से 12 फरवरी तक नहीं चलेगी.

इसी तरह लखनऊ, पाटलिपुत्र और अन्य मार्गों पर भी कई ट्रेनों की रफ्तार थमने जा रही है. 12571/72 हमसफर एक्सप्रेस, 15079/80 गोरखपुर–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 12529/30 लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की आवृत्ति घटाई गई है.

रेलवे ने दी कोहरे की वजह

रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के इस शीतकालीन शेड्यूल के पीछे ‘कोहरे की संभावना को कारण बताया है. रेलवे का कहना है कि, दृश्यता कम होने की स्थिति में सुरक्षा बनाए रखना प्राथमिकता है, इसलिए यह कदम उठाया गया है. यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी.

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

हालांकि, यात्रियों का कहना है कि, कोहरा तो हर साल पड़ता है, लेकिन इस बार ट्रेनों को पहले से ही बंद करना अनुचित है. दिसंबर में शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में कई लोगों को टिकट रद्द होने या वैकल्पिक ट्रेन न मिलने की दिक्कत झेलनी पड़ेगी. ट्रेनों की रद्दीकरण सूची देखकर यात्रियों की चिंता पहले ही बढ़ गई है. ठंड के दिनों में यात्रा आसान नहीं होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *