डंडों से मारा, दीवार पर सिर पटका, मासूम अर्नव हत्या केस में बड़ा खुलासा, आरोपी मां गिरफ्तार

0
डंडों से मारा, दीवार पर सिर पटका, मासूम अर्नव हत्या केस में बड़ा खुलासा, आरोपी मां गिरफ्तार


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ के चौक क्षेत्र के लाजपत नगर में चार साल के अर्नव की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर 21 चोटों के निशान मिले हैं और मौत सिर में गंभीर चोट से हुई. नानी की तहरीर पर पुलिस ने पिता और सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

लखनऊ अर्नव मामले की पीएम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी सौतेली मां गिरफ्तार (फोटो-AI)

लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में चार साल के मासूम अर्नव की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्चे के शरीर पर 21 चोटों के निशान मिले हैं और उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई. मृतक बच्चे की सौतेली मां और बाप भी हत्या का आरोप है. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार मासूम को बुरी तरह पीटा गया था. उसके शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोटें पाई गईं, जबकि कुछ जगहों पर जलने जैसे निशान भी मिले हैं. जांच में सामने आया है कि बच्चे को डंडों और थप्पड़ों से बेरहमी से मारा गया. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान उसका सिर दीवार से टकराया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई.

मामले में मृतक बच्चे की नानी ने पुलिस को तहरीर देकर पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है. नानी का कहना है कि दोनों अक्सर बच्चे के साथ मारपीट करते थे और उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था. तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता और सौतेली मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पड़ोसियों के अनुसार घर से अक्सर बच्चे के रोने की आवाजें आती थीं. कई बार लोगों ने मारपीट की आशंका भी जताई थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी घटना में बदल जाएगा.

जानकारी के मुताबिक अर्नव की मां की मौत साल 2022 में हो गई थी. इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. कुछ समय तक अर्नव अपनी नानी के पास रहा, लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश के बाद उसकी कस्टडी पिता को मिल गई थी.

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश है. पड़ोसियों ने आरोपी सौतेली मां को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई. आरोपी मां को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *