ताजमहल के ऊपर हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ सकते? ये है पूरा सच

0
ताजमहल के ऊपर हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ सकते? ये है पूरा सच


Last Updated:

ताजमहल, आगरा का विश्व प्रसिद्ध मुगल स्मारक, न केवल अपनी सुंदरता के लिए बल्कि सुरक्षा कारणों से भी बेहद संवेदनशील है. इसे 7.4 किलोमीटर के नो फ्लाइ जोन में रखा गया है, ताकि कोई भी हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर सीधे इसके ऊपर से न गुजर सके. आइए जानते है इसके बारे में…

क्या आप जानते हैं कि ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता? दरअसल, साल 2006 से इसे नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. इसका मुख्य कारण सुरक्षा है. ताजमहल एक बेहद संवेदनशील स्थल होने के कारण संभावित आतंकवादी हमलों या हवाई दुर्घटनाओं से बचाने के लिए इसके ऊपर सभी तरह की उड़ानों पर पाबंदी लगाई गई है.

ताजमहल की संरचनात्मक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. कम ऊंचाई पर हवाई जहाज के उड़ने से उत्पन्न कंपन (vibrations) ताजमहल की दीवारों और गुंबद को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए यहां उड़ानों पर पूरी तरह पाबंदी है.

ताजमहल सफ़ेद संगमरमर से निर्मित है और इसकी खूबसूरती को बचाने के लिए भी यह निर्णय लिया गया. विमानों से निकलने वाला धुआं और रासायनिक उत्सर्जन संगमरमर को पीला कर सकता है, इसलिए संगमरमर के संरक्षण के लिए यहां हवाई उड़ानों पर पाबंदी लगाई गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ताजमहल को ध्वनि प्रदूषण से बचाने के लिए भी इसके ऊपर हवाई जहाज या हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं है. तेज आवाज न केवल पर्यटकों के अनुभव को प्रभावित कर सकती है, बल्कि ऐतिहासिक स्मारक के शांत वातावरण और संरचना को भी नुकसान पहुंचा सकती है.

ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज या हेलीकाप्टर पर्यावरणीय कारणों से भी नहीं उड़ाए जाते. यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थलों की सुरक्षा नीतियों के अनुसार, ऐसे ऐतिहासिक स्थलों के आसपास क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखना अनिवार्य है. यही वजह है कि ताजमहल के ऊपर कोई भी हवाई यात्रा निषिद्ध है.

ताजमहल को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक हर साल यहां आते हैं. यह मुग़लकालीन धरोहर अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण बेहद संवेदनशील मानी जाती है. सुरक्षा के मद्देनज़र इसे ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है, जिसका दायरा 7.4 किलोमीटर तय किया गया है, ताकि कोई भी हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर सीधे इसके ऊपर से न गुजर सके.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *