तिरपाल वाला ये जुगाड़! रखेगा कटाई के बाद गन्नों का वजन सुरक्षित, जानें ये धांसू तरीका

0
तिरपाल वाला ये जुगाड़! रखेगा कटाई के बाद गन्नों का वजन सुरक्षित, जानें ये धांसू तरीका


Last Updated:

Sugarcane Harvesting Tips : कटाई के बाद गन्ने का वजन कम होना किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है. ऐसे में तिरपाल का यह आसान और सस्ता जुगाड़ गन्नों को धूप और हवा से बचाकर नमी बनाए रखता है, जिससे वजन सुरक्षित रहता है. इस तरीके से गन्ने ज्यादा समय तक ताजे रहते हैं और मिल तक पहुंचते-पहुंचते होने वाला नुकसान भी काफी हद तक कम हो जाता है.

शाहजहांपुर : उत्तर भारत के गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में इन दिनों कटाई का काम ज़ोरों पर है. गन्ना किसान बेहतर उपज और अच्छे वज़न के जरूरी बातों का ध्यान रखें मुनाफा बढ़ सकता है. गौरतलब है कि गन्ने की कटाई के दौरान थोड़ी सी सावधानी किसानों की आमदनी को बढ़ा सकती है. गन्ना कटाई से पहले और बाद में सिंचाई और गन्ने को ढकने की प्रक्रिया वज़न बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी है. खेत से मीलों तक चलने वाली गन्ने की मिठास भरी यात्रा में, खेत की मिट्टी से लेकर मिल गेट तक, हर चरण पर उचित प्रबंधन से ही किसान अपनी मेहनत का सही मूल्य ले सकते हैं. समय पर बुआई और सही देखरेख के बाद अब किसानों को कटाई के दौरान भी एहतियात बरतना जरूरी है.

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. श्री प्रकाश यादव ने बताया कि गन्ने का वज़न बनाए रखने के लिए पताई का इस्तेमाल करें और सिंचाई करना न भूलें. गन्ने की कटाई के दौरान वज़न कम होने से रोकना किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. कटाई शुरू करने से लेकर गन्ने को मिल गेट तक भेजने की अवधि में खेत में नमी बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि नमी से गन्ने में वज़न बना रहता है. दूसरा, गन्ने की कटिंग के तुरंत बाद उसे पताई या तिरपाल से ढक दें. गन्ने के सीधे धूप और हवा के संपर्क में आने से नमी तेज़ी से कम होती है, जिससे वज़न घट सकता है. साथ ही कटाई ज़मीन की सतह से करनी चाहिए ताकि पेड़ी की फसल अच्छी हो.

गन्ने की कटाई के बाद करें ये उपाय
अगर आप गन्ने के उपज से और बेहतर वजन लेना चाहते हैं तो आपको कटाई के समय का भी विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, कटाई कोशिश करें कि दोपहर बाद या फिर सुबह के वक्त जल्दी की जाए. कटाई के तुरंत बाद कटे हुए गन्ने को पताई या तिरपाल की मदद से ढक दें. गन्ने के जिस खेत में कटाई करनी हो उसमें चार से पांच दिन पहले हल्की सिंचाई जरूर करें.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homeagriculture

तिरपाल वाला ये जुगाड़! रखेगा कटाई के बाद गन्नों का वजन सुरक्षित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *