दामाद के साथ भागने वाली सास ने खोले राज, बोली- वो पीटता था, पति ने भी लगाए आरोप
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादों क्षेत्र में होने वाले दामाद के साथ फरार होकर चर्चा में आई सपना देवी गुरुवार को करीब दस माह बाद थाने पहुंच गई. महिला ने राहुल पर प्रेम जाल में फंसाकर ले जाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
अलीगढ़ दामाद के साथ भागने वाली महिला का खुलासा.
अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादों क्षेत्र में होने वाले दामाद के साथ फरार होकर चर्चा में आई सपना देवी गुरुवार को करीब दस माह बाद थाने पहुंच गई. महिला ने राहुल पर प्रेम जाल में फंसाकर ले जाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि अब वो अकेले रहकर मेहनत-मजदूरी से जीवन यापन करना चाहती है. अपने छोटे बच्चों को छोड़कर जाने पर उसे गहरा पछतावा है. महिला का आरोप है कि राहुल ने उसके जेवरात और नकदी खर्च कर दी तथा बाद में उसे प्रताड़ित करने लगा. उसने राहुल पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया है.
दामाद राहुल ने लगाया अपनी पत्नी पर आरोप
वहीं दामाद राहुल ने भी थाना दादों में शिकायत दर्ज कराई. उसका कहना है कि उसकी पत्नी को बहनोई बहला-फुसलाकर ले गया था. राहुल ने महिला और उसके परिजनों पर घर उजाड़ने का आरोप लगाया तथा तांत्रिक क्रियाओं के जरिए मानसिक दबाव बनाने की बात कही. उसने क्षेत्राधिकारी छर्रा से मिलकर न्याय की मांग की, हालांकि मुलाकात न होने पर लौटना पड़ा.
सास ने बहनोई के साथ भागने के आरोप को किया खारिज
वहीं सास ने बहनोई के साथ जाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. शिकायत दाना दातों क्षेत्र में की गई थी. लेकिन मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है और ना ही सीतामढ़ी बिहार में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी. उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
10 महीने पहले बेटी के होने वाले पति के साथ भाग गई थी अनीता
बता दें कि 10 महीने पहले सास को अपने होने वाले दामाद से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया और दामाद राहुल अपनी होने वाली सास अनीता देवी को घर से भगाकर अपने साथ ले गया था. उस दौरान सास अनीता देवी के पति ने थाना मडराक में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. मामला जब सुर्खियों में आया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया था. लेकिन सास अनीता देवी और उसके होने वाले दामाद ने पुलिस को बताया था कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक साथ रहना चाहते हैं.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें