द‍िल्‍ली की 25 गुना से ज्‍यादा आबादी ने संगम में लगाई डुबकी, अमेर‍िका-पाक‍िस्‍तान में भी नहीं रहते इतने लोग

0
द‍िल्‍ली की 25 गुना से ज्‍यादा आबादी ने संगम में लगाई डुबकी, अमेर‍िका-पाक‍िस्‍तान में भी नहीं रहते इतने लोग


Agency:भाषा

Last Updated:

Prayagraj Latest News: महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोग संगम स्नान कर चुके हैं. अमेरिका, रूस, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों की आबादी 50 करोड़ से कम है.

महाकुंभ में भक्तों ने बनाया रिकॉर्ड.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है. यह संख्या भारत और चीन को छोड़कर दुनिया के बाकी देशों की आबादी से ज्यादा है. वहीं दिल्ली में कुल 2 करोड़ आबादी है. प्रयागराज में महाकुंभ मेले की मेजबानी कर रही यूपी सरकार ने एक बयान में दावा किया कि यह मानव इतिहास में किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन के लिहाज से ‘सबसे बड़ा जनसमूह’ है.

महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और हिंदुओं के बीच पवित्र माने जाने वाले गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी संगम के तट पर 26 फरवरी तक चलेगा. इसमें प्रतिदिन भारत और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. प्रदेश सरकार के अनुसार शुक्रवार को शाम छह बजे तक 92 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, जिससे महाकुंभ में आ चुके कुल श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई. अमेरिका, रूस, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों की आबादी 50 करोड़ से कम है.”

गंदे कपड़ों में रहते थे पति-पत्नी, गरीब समझ पुलिस ने बुलाया, नाम सुन दरोगा की बिगड़ी शक्ल

सरकार ने कहा, ”केवल भारत और चीन की आबादी ही महाकुंभ में आ चुके श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में ज्यादा है. इसके विपरीत अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और ब्राजील जैसे देश काफी पीछे हैं.” अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों में भारत (एक अरब 41 करोड़ 93 लाख 16 हजार 933), चीन (एक अरब 40 करोड़ 71 लाख 81 हजार 209), अमेरिका (34 करोड़, 20 लाख 34 हजार 432), इंडोनेशिया (28 करोड़, 35 हजार 87 हजार 097), पाकिस्तान (25 करोड़ 70 लाख 47 हजार 044), नाइजीरिया (24 करोड़ 27 लाख 94 हजार 751), ब्राजील (22 करोड़, 13 लाख 59 हजार 387), बांग्लादेश (17 करोड़ एक लाख 83 हजार 916), रूस (14 करोड़, एक लाख, 34 हजार 279) और मेक्सिको (13 करोड़ 17 लाख 41 हजार 347) शामिल हैं.

महाकुंभ की शुरुआत से पहले सरकार ने अनुमान लगाया था कि इसमें 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु आएंगे. पिछली 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर एक ही दिन में महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए रिकॉर्ड आठ करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे. आधिकारिक घोषणा के अनुसार 29 जनवरी की सुबह संगम में मची भगदड़ में 30 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी थी तथा 60 अन्य घायल हो गये थे.

homeuttar-pradesh

Mahakumbh 2025: संगम में 50 करोड़ से अधिक लोगों ने किया स्नान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *