दिल्ली की घटना के बाद कैसे हैं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के हालात, सफर करने से पहले जानें सब कुछ

0
दिल्ली की घटना के बाद कैसे हैं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के हालात, सफर करने से पहले जानें सब कुछ


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

X

कानपुर रेलवे स्टेशन

कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन गिनती सबसे बड़े स्टेशनों में होती है. वहीं दिल्ली में हाल ही में हुए हादसे के बाद कानपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. कानपुर रेलवे स्टेशन उत्तर भारत के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है, जहां हर दिन हजारों यात्री आते-जाते हैं. खासकर प्रयागराज से आने वाले यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इसी स्टेशन का उपयोग करते हैं. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके.

अचानक से ना बदले जाए ट्रेनों के प्लेटफार्म

रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. प्लेटफॉर्म पर अधिक संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज कर दी गई है और रेलवे पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है. अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी लापरवाही न हो और ट्रेनों के प्लेटफार्म को अचानक से ना बदल जाए, ताकि यात्री एक स्टेशन से दूसरी स्टेशन की ओर न भागे. ट्रेन अपने तय प्लेटफार्म पर ही लाई जाए.

यात्रियों की सुविधा के लिए उठाए गए कदम

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई इंतजाम किए गए हैं. अनाउंसमेंट सिस्टम को और प्रभावी बनाया गया है, जिससे यात्रियों को सही समय पर ट्रेन से जुड़ी जानकारी मिल सके. इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले समय में स्टेशन के प्रवेश और निकासी द्वारों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि भगदड़ जैसे हालात न बनें.

अलग रूट पर जाने वालों के लिए बने हैं अलग होल्डिंग सेंटर

भीड़ को संभालने के लिए अलग-अलग होल्डिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जो लोग प्रयागराज को ट्रैवल करने वाले हैं उनको अलग होल्डिंग स्टेशन पर रोका जाता है. जो लोग अन्य जगहों के लिए जाना चाहते हैं उनके लिए अलग होल्डिंग केंद्र बने हुए हैं.  वही जब ट्रेन आती है तो विशेष रूप से पुलिस और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों को सफर कराया जा रहा है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके.

रेलवे अधिकारियों भी लगातार कर रहे अपील

रेलवे अधिकारियों ने भी लगातार यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या अफरातफरी से बचें. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ट्रेन के सही समय की जानकारी रेलवे के आधिकारिक ऐप या सूचना केंद्र से लें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें.

homeuttar-pradesh

दिल्ली की घटना के बाद कैसे हैं कानपुर रेलवे स्टेशन के हालात, यहां जानें सबकुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों