दिल्ली ब्लास्ट: डॉ. शाहीन से क्या कनेक्शन? लखनऊ के 4 डॉक्टरों से NIA की पूछताछ, जानिए क्या सामने आया
Last Updated:
Lucknow Latest News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद से NIA ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इस आतंक में शामिल कई डॉक्टर्स का खुलासा भी हुआ है. इसी क्रम में NIA ने लखनऊ के 4 डॉक्टर्स से पूछताछ की है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. एनआईए ने लखनऊ के चार डॉक्टरों से पूछताछ की है. ये डॉक्टर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी और एरा मेडिकल कॉलेज से जुड़े हैं. ये लोग लंबे समय से डॉक्टर परवेज के संपर्क में हैं. हालांकि दिल्ली ब्लास्ट में इनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई. डॉ परवेज और उनकी बहन डॉक्टर शाहीन के बारे में पूछताछ की गई.
इनमें से दो डॉक्टरों से एटीएस भी पहले पूछताछ कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक एटीएस को भी कुछ खास पता नहीं चल पाया था. कानपुर के तीन डॉक्टरों से भी एनआईए पूछताछ करेगी. दिल्ली ब्लास्ट के सहारनपुर, लखनऊ ,फरीदाबाद कनेक्शन की जांच एजेंसियां कर रही हैं.
डॉ. परवेज को जमीन खरीदने के लिए रुपए देने वाला मौलाना गायब
वहीं इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. डॉक्टर परवेज को जमीन खरीदने के लिए जिस मौलाना ने रकम दी थी, वह गायब हो गया है. एजेंसियों ने मौलाना को पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया. मड़ियांव के मुतक्कीपुर में डॉक्टर परवेज को जमीन खरीदने के लिए इसी मौलाना ने रकम दी थी. लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास रहने वाले इस मौलाना की तलाश में एजेंसियां जुटी हुई हैं. डॉ शाहीन और डॉक्टर परवेज डीआर मोबाइल कॉल डिटेल में मिले नंबरों को एजेंसियां खंगाल रही है.
दिल्ली धमाके में आतंकी शाहीन का कानपुर कनेक्शन
जांच एजेंसीज को कानपुर शहर के दो दर्जन संदिग्ध मोबाइल नंबर्स मिले है. डॉ शाहीन की इन नंबरों पर धमाके से एक सप्ताह पहले तक बात हुई है. सूत्रों के हवाले से जिन नंबरों पर हुई बात उन संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल जांच एजेंसी के हाथ लगी है.

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें