दिल्ली में धमाके का अलर्ट, अयोध्या और काशी में बढ़ाई गई सुरक्षा, राम मंदिर के बाहर सघन तलाशी

0
दिल्ली में धमाके का अलर्ट, अयोध्या और काशी में बढ़ाई गई सुरक्षा, राम मंदिर के बाहर सघन तलाशी


Last Updated:

दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है. खुफिया विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है. इसमें बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी लाल किले के सामने IED हमले की साजिश रच रहे हैं. दिल्ली में आतंकी इनपुट के बाद अयोध्या की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. बीते साल नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी. वाराणसी में सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है.

Zoom

अयोध्या राम मंदिर

अयोध्या/मथुरा. दिल्ली में लश्कर की ओर से बम विस्फोट के संभावित इनपुट के बाद देशभर में अलर्ट की तस्वीरें सामने आने लगी हैं. शिव नगरी काशी में भी पुलिस सक्रिय हो गई है. वाराणसी के सबसे महत्त्वपूर्ण चौराहे पर, जहां से एक तरफ विश्वनाथ मंदिर, दूसरी तरफ दशाश्वमेघ घाट का रास्ता है, जहां लाखो की संख्या के प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की भीड़ होती है, इनपुट आने के बाद फोर्स तैनात है. मंदिर की सुरक्षा मंदिर प्रशासन और पुलिस के साथ कमांडों के साथ मुस्तैद कर दी गई है. क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई है. सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है. संदिग्ध वस्तुओं के साथ लोगो की चेकिंग की जा रही है. एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि सुरक्षा थ्री लेयर कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

खुफिया विभाग की ओर से दिल्ली में लाल किला के सामने और चांदनी चौक के मंदिर पर आतंकी इनपुट के बाद अयोध्या की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. रामनगरी जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों पर अलर्ट कर दिया गया है. चार पहिया, दो पहिया वाहन की सघन चेकिंग हो रही है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. क्षेत्राधिकार अयोध्या ने बताया कि आगामी कार्यक्रम और आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत अयोध्या की सुरक्षा को उत्तम और मजबूत किया गया है. येलो जोन में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है. महत्त्वपूर्ण मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान रखते हुए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. पूरे येलो जॉइंट क्षेत्र में 500 सीसीटीवी कैमरे संदिग्धों पर निगाह से रखी जा रही है. राम मंदिर में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है.

पिछले साल बनाया था निशाना

कहा जा रहा है कि दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है. खुफिया विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के सामने IED हमले की साजिश रच रहे हैं. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित इस आतंकी संगठन ने चांदनी चौक इलाके में स्थित प्रमुख मंदिरों को भी टारगेट करने की योजना बनाई है. बीते साल नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों