दिवाली पर आ रहे हैं मां विंध्यवासिनी धाम….तो जान लें ये अपडेट, भीड़ को देखते हुए लिया गया है यह फैसला
Last Updated:
Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर में दीपावली पर चरण स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी, भक्त केवल झांकी दर्शन कर सकेंगे. विशेष श्रृंगार और दीपदान पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में दीपावली पर दर्शन के लिए आ रहे हैं तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें. दीपावली पर्व पर मां के धाम में चरण स्पर्श पर रोक रहेगी. ऐसे में जो भी भक्त आएंगे, उन्हें लाइन में लगकर ऐसे ही दर्शन करके वापस जाना पड़ेगा. भक्तों की भीड़ को देखते हुए पंडा समाज ने निर्णय लिया है. हालांकि, दीवाली पर्व पर मां का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है. ऐसे में दूर-दराज से आने वाले भक्तों को मां का दिव्य श्रृंगार दर्शन मिलेगा. यह साल में एक बार ही किया जाता है.
होता है विशेष श्रृंगार
मां विंध्यवासिनी धाम में दीपावली पर्व के दिन मां का विशेष वार्षिक श्रृंगार किया जाता है. मां का विशेष प्रकार के नैवेद्य आदि से भोग लगाया जाता है. आज भक्तों को मां के अलग रूप के दर्शन भी मिल सकेंगे. श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पं. पंकज द्विवेदी ने बताया कि मां विंध्यवासिनी धाम में दीपावली पर चरण-स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी. आम भक्तों की तरह ही सभी दर्शन कर सकेंगे. खास अवसर पर मां का विशेष श्रृंगर व दीपदान किया जाता है, जो इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें