दीपावली पर 5 पक्षियों को देखना होताशुभ, मां लक्ष्मी पूरे साल करेंगी धन वर्षा

0
दीपावली पर 5 पक्षियों को देखना होताशुभ, मां लक्ष्मी पूरे साल करेंगी धन वर्षा


Last Updated:

Diwali 2025: अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि धनतेरस से ही पांच दिवसीय दीपावली की श्रृंखला शुरू हो जाती है. धनतेरस छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज इस दौरान अगर आप कुछ पक्षियों को देखते हैं. यह सुख और समृद्धि का भी संकेत माना जाता है.

सनातन धर्म में दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन लंका पर विजय प्राप्त कर प्रभु राम अयोध्या वापस आए थे. जिसकी खुशी में अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर प्रभु राम का स्वागत किया था. दीपावली का पर्व सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण पर्वों में से एक होता है. इस दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपको कुछ संकेत मिले. आपको कुछ पक्षियों के दर्शन करने को मिलते हैं तो यह भी बेहद शुभ माना जाता है. जिस तरह दशहरा और विजयदशमी के शुभ अवसर पर नीलकंठ पनडुब्बी आदि चिड़ियों का देखना विशेष शगुन और आने वाले दिनों में खुशहाली का संकेत माना जाता है. ठीक उसी प्रकार दीपावली के मौके पर भी अगर आप कुछ पक्षियों को देखते हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि धनतेरस से ही पांच दिवसीय दीपावली की श्रृंखला शुरू हो जाती है. धनतेरस छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज इस दौरान अगर आप कुछ पक्षियों को देखते हैं. यह सुख और समृद्धि का भी संकेत माना जाता है. दीपावली के मौके पर अक्सर घर के आस-पास पक्षी देखे जाते हैं. जैसे उल्लू ,गौरैया, तोता ,मोर जैसे पक्षी को देखना वास्तु शास्त्र के अनुसार भी बेहद शुभ माना जाता है.

इन पांच पक्षियों को देखना होता है शुभ
दीपावली के दिन अगर आप उल्लू को देखते हैं तो यह बेहद शुभ माना जाता है यह धन लाभ का संकेत भी होता है धार्मिक मान्यता के अनुसार उल्लू को माता लक्ष्मी का वहां भी माना गया है भारतीय संस्कृति में गौरैया से जुड़ी कई मानता और परंपरा प्रचलित है. ऐसी स्थिति में अगर आप दीपावली के दिन गौरैया को देखते हैं तो इसका यही संकेत है कि आप का जीवन सुखी होने वाला है.दीपावली के दिन अगर आप तोता देखते हैं. यह बेहद शुभ संकेत होता है सदियों से हमारे समाज में पक्षियों को लेकर कई मान्यता भी प्रचलित है जिसमें से तोता को बुद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. दीपावली के दिन तोता दिखाना यही संकेत होता है. घर में बुद्धि और विवेक की बढ़ोतरी होने वाली है. दीपावली के दिन अगर आप मोर देखते हैं. इससे घर में खुशियां आने की संभावना होती है,यह इस बात का संकेत देता है कि घर में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है यह खुशी धन के रूप में आने के की संभावना में ज्यादा रहती है

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

दीपावली पर 5 पक्षियों को देखना होताशुभ, मां लक्ष्मी पूरे साल करेंगी धन वर्षा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *