दुधवा टाइगर रिजर्व में भालू का पेड़ पर चढ़ता वीडियो हुआ वायरल, कैमरे में कैद हुआ क्यूट मोमेंट
Last Updated:
Dudhwa Tiger Reserve Viral Video: दुधवा टाइगर रिजर्व में अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देख सैलानी खुश हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भालू की चहलकदमी नजर आई. आप भी यह वीडियो देखिए कि आखिर भालू क्या कर रहा है.
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में सैलानियों को एक अद्भुत नजारा दिखाई दिया. यहां एक भालू पेड़ पर चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया, जिसका वीडियो भी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देश-विदेश से सैलानी दुधवा टाइगर रिजर्व की जंगलों में वन्यजीवों का दीदार करने के लिए आते हैं. दुधवा के खुली जगहों पर ऐसे वन्यजीवों का दिखना सैलानियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया है.
दुधवा टाइगर रिजर्व से आए दिन वन्यजीवों के कई वीडियो सामने आते रहते हैं. इस बार भालू का वीडियो काफी चर्चा में है. जब सैलानी जंगल की सफारी पर निकले ही थे, तो सैलानियों को एक भालू पेड़ पर चहलकदमी करते दिखा और उसका वीडियो सैलानियों ने बना लिया. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक भालू पेड़ से उतरता हुआ दिखाई दे रहा है.
पक्षियों की भी काफी भरमार
दुधवा टाइगर रिजर्व में करीब 160 से अधिक बाघ, तेंदुए, भालू और कई अन्य वन्यजीव मौजूद हैं. इसके अलावा यहां पक्षियों की भी काफी भरमार है. तराई क्षेत्र के इस नेचर पार्क में 400 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं. यह जीव-जंतुओं की विविधता इसे खास बनाती है और सैलानियों को प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने का मौका देती है.
वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र
दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में एक भालू को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा गया, जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का विषय बना. वन्य जीव प्रेमी प्रतीक कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि भालू भोजन की तलाश में अक्सर पेड़ों पर चढ़ जाते हैं. खासकर शहद खाने के लिए भालू ऊंचे पेड़ों पर चढ़ते हुए दिखाई देते हैं. उन्होंने बताया कि जंगल में बाघ एक शक्तिशाली शिकारी है, जो भालू का भी शिकार कर सकता है. ऐसे में जब भालू को किसी खतरे का आभास होता है, तो वह अपनी जान बचाने के लिए तुरंत नजदीकी पेड़ पर चढ़ जाता है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.