दुधवा में गूंज रही है खुशखबरी, मादा गैंडा ‘दीपिका’ ने दिया शिशु को जन्म

0
दुधवा में गूंज रही है खुशखबरी, मादा गैंडा ‘दीपिका’ ने दिया शिशु को जन्म


Last Updated:

Lakhimpur kheri News: दुधवा में करीब 41 साल पहले अपने पुरखों की धरती पर गैंडों को फिर से आबाद करने के लिए 1984 में शुरू की गई गैंडा पुनर्वासन योजना का अगला चरण तब शुरू हुआ जब नवंबर-दिसंबर 2024 में दो चरणों में चार गैंडों को सौर उर्जा चालित बाड़ से निकालकर दुधवा जंगल में स्वछंद विचरण के लिए छोड़ा गया था.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व की जंगलों में एक सींग वाले गैंडा दिखाई देते हैं वहीं अब लगातार उनका कुनबा बढ़ता जा रहा है. जिस कारण वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर देश विदेश से सैलानी दुधवा के जंगलों में आते हैं.

दुधवा में करीब 41 साल पहले अपने पुरखों की धरती पर गैंडों को फिर से आबाद करने के लिए 1984 में शुरू की गई गैंडा पुनर्वासन योजना का अगला चरण तब शुरू हुआ. जब नवंबर-दिसंबर 2024 में दो चरणों में चार गैंडों को सौर उर्जा चालित बाड़ से निकालकर दुधवा जंगल में स्वछंद विचरण के लिए छोड़ा गया था। इनमें एक नर और तीन मादा गैंडा थीं। दीपिका नामक मादा गैंडा ने हाल ही में एक शिशु को जन्म दिया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुनर्वास योजना हो रही सफल
शिशु को जन्म देने के बाद अब दुधवा के खुले जंगल में गैंडो की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. दुधवा में वर्ष 1984 में यह गैंडा पुनर्वासन योजना शुरू हुई थी. दक्षिण सोनारीपुर रेंज में 27 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बनाए गए सौर उर्जा चालित बाड़ में इन्हें रखा गया था.जहां इनकी लगातार बढ़ती संख्या के कारण उत्पन्न हुई अत: प्रजनन की समस्या से बचने के लिए 2018 में बेलरायां रेंज के छंगानाला में 13 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र का चयन कर गैंडों को एक नया घर दिया गया. इसके बाद असम के काजीरंगा नेशनल पार्क की तरह दुधवा में गैंडों को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई. नवंबर-दिसंबर 2024 में चार गैंडों को जंगल में छोड़ा गया. अब एक बच्चे के जन्म होने के बाद इनकी संख्या पांच हो गई है। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन गैंडा शिशु के जन्म से काफी खुश है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दुधवा में गूंज रही है खुशखबरी, मादा गैंडा ‘दीपिका’ ने दिया शिशु को जन्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *