दुष्कर्म, सजा और… ये कैसा प्यार! पहले की लव मैरिज, अब एक दूसरे पर लगा रहे लांछन

0
दुष्कर्म, सजा और… ये कैसा प्यार! पहले की लव मैरिज, अब एक दूसरे पर लगा रहे लांछन


Last Updated:

UP Crime News: ईशान जौहरी के थाना बारादरी इलाके की ही रहने वाली एक दलित लड़की गुड्डी सागर से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गई. आरोप है कि इसी बीच ईशान ने लड़की को धोखे से अपनी हवस का शिकार बना लिया. इस पर लड़की ने पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी. फिर दिलचस्प मोड़ आया और दोनों ने शादी कर ली. मगर अब ये शादी जी का जंजाल बन गई है.

Zoom

बरेली: यूपी के बरेली से एक बड़ा ही अजब गजब मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी जोड़ा के लिए अब अपनी लव मैरिज आफत लगने लगी है. दोनों के बीच दो साल तक गहरी दोस्ती रही. आरोप है कि इसी बीच लड़के ने धोखे से लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. जब लड़का दुष्कर्म के आरोप में फंस गया तो उसने बचने के लिए लड़की से शादी कर ली. मगर, अब दोनों के लिए यह शादी भी जी का जंजाल बन गई है. दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच अब लड़की ने जहां लड़के के घर पर हमला कर दिया तो वही लड़के ने भी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं . मामला अब एसएसपी बरेली के दरबार में पहुंच गया है. जिस पर अब पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायतों के आधार पर अपनी तहकीकात शुरू कर दी है.

मामला थाना बारादरी इलाके का है. दरअसल, यहां के रहने वाले ईशान जौहरी के थाना बारादरी इलाके की ही रहने वाली एक दलित लड़की गुड्डी सागर से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गई. आरोप है कि इसी बीच ईशान जौहरी ने लड़की को धोखे से अपनी हवस का शिकार बना लिया. इस पर लड़की ने पुलिस में ईशान जौहरी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी.

दुष्कर्म के मुकदमा और जेल जाने के डर से बचने के लिए ईशान जौहरी ने गुड्डी सागर से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. मगर, इसके बाद भी दोनों के बीच रिश्ते मजबूत नहीं हुए और अब आरोप प्रत्यारोप को दौर शुरू हो गया. ईशान जौहरी ने गुड्डी सागर के चरित्र पर जब सवाल उठाए. वहीं, गुड्डी सागर ने सवालों का जवाब अलग अंदाज में दिया. उसने ईशान के घर पर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस ने ईशान जौहरी और गुड्डी सागर की शिकायतों पर अपनी आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

ये कैसा प्यार! पहले की लव मैरिज, अब एक दूसरे पर लगा रहे लांछन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *