दूर-दूर से आते थे बाबा के भक्त, फिर अचानक आई पुलिस, जेब से निकाला पर्चा, और फिर…
Last Updated:
Sitapur Latest News : सीतापुर के संजय गिरी महाराज के नाम से मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले मौनी बाबा को रामपुर कलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाबा 24 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था. अपनी पहचान और ना…और पढ़ें
UP Latest News : सीतापुर पुलिस ने 24 साल पुराने एक हत्या के मामले में मौनी बाबा को किया गिरफ्तार…
संदीप मिश्रा. सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने 24 साल पुराने एक हत्या के मामले में पुलिस ने मौनी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. मौनी बाबा का असली नाम संजय लोध है. अपना नाम बदलकर संजय गिरी महाराज के नाम से मंदिर में पूजा-पाठ कर रहा था. रामपुर कलां थाना पुलिस ने हाई कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट के बाद मौनी बाबा की गिरफ्तारी की. पुलिस ने मौनी बाबा जो जेल भेज दिया. साल 2001 में रामपुरकलां थाना क्षेत्र के पारस पुरवा गांव की रहने वाली रानी देवी ने अपने पति की हत्या का आरोप मौनी बाबा पर लगाया था. पुलिस ने केस दर्ज किया था.
हालांकि निचली अदालत ने बाबा को इस मामले में बरी कर दिया था. वही पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाईकोर्ट ने आरोपी को कई बार सम्मन भेजा, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ. इसके बाद हाईकोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया. वारंट के आधार पर रामपुर कला पुलिस ने मौनी बाबा को खैराबाद थाना क्षेत्र से मैनी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
महाकुंभ से चमक गई मुस्लिम युवक की ‘किस्मत’, अचानक जीने लगा लग्जरी लाइफ, वजह जान भौचक रह गई पुलिस
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि आरोपी ने पुलिस और कानून से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी. एक मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रहा था. 24 साल बाद भी कानून के लंबे हाथ उस तक पहुंच ही गए.
Sitapur,Uttar Pradesh
February 13, 2025, 19:28 IST