दोस्तों संग गया Oyo होटल, झट से कर लिया दरवाजा बंद, फिर किया ऐसा काम, अगले दिन सबकी फटी रह गई आंखें
Last Updated:
Ghaziabad Oyo Hotel Viral News: यूपी के गाजियाबाद से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए ओयो होटल गया. मगर, फिर वो कमरे से बाहर नहीं आया.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स दोस्तों के साथ ओयो होटल गया. वहां सब दोस्तों ने एक कमरा लिया और बंद हो गए. फिर जमकर पार्टी की. मगर, अगले दिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल का स्टाफ परेशान हो गया. काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे. मगर, जब शख्स बाहर नहीं निकला तो दरवाजा तोड़ दिया. अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए. दरअसल, शख्स ने फांसी लगा ली थी. हालांकि, हत्या है या आत्महत्या ये फिलहाल नहीं पता. पुलिस जांच कर रही है.
होटल स्टाफ ने बताया कि कल रात में दोस्तों के संग आया था. इन्होंने पार्टी की. फिर दोस्त चले गए. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. जब काफी देर तक रजत बाहर नहीं निकला तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया. मगर, कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फांसी पर लटक रहा था.
बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि भी था. होटल प्रबंधन ने घटना की सूचना युवक के परिजनों और पुलिस को दी. एसएचओ इंदिरापुरम रविंद्र गौतम का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रात में जो युवक साथ में आए थे उनकी भी जांच की जा रही है.