धीरेंद्र शास्त्री ने की कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा, बांदा में शुरू हुआ पांच दिवसीय कथा

0
धीरेंद्र शास्त्री ने की कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा, बांदा में शुरू हुआ पांच दिवसीय कथा


Last Updated:

Chitrakoot news: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने रात करीब 11 बजे चित्रकूट के भगवान कामदगिरि की पंचकोसी परिक्रमा शुरू की, पूरा परिक्रमा मार्ग जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा था. उनके चित्रकूट आगमन की खबर ऐसे फैली,की देखते ही देखते परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.और लोगों ने उनके साथ पंचकोसी परिक्रमा भी लगाई.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूटः बुंदेलखंड की बांदा की धरती एक बार फिर भक्ति आस्था और जयकारों से गूंजने को तैयार है. आज से बांदा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित हनुमान कथा का शुभारंभ होने जा रहा है. लेकिन इस आयोजन से पहले गुरुवार देर रात जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री चित्रकूट पहुंचे.उस वक्त भक्तों का शैलाब उनको देखने के लिए उमड़ पड़ा.और हर तरफ सिर्फ जय श्री राम के नारे सुनाई दिए.

धीरेंद्र शास्त्री ने की पंचकोसी परिक्रमा

गुरुवार की शाम जयपुर से जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जन्मोत्सव में शामिल होकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री चित्रकूट एयरपोर्ट पहुंचे थे.जहां देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कामदगिरि लाया गया, जैसे ही रात करीब 11 बजे उन्होंने भगवान कामदगिरि की पंचकोसी परिक्रमा शुरू की, पूरा परिक्रमा मार्ग जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा था.और उनके चित्रकूट आगमन की खबर ऐसे फैली,की देखते ही देखते परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा,किसी के हाथों में फूल तो किसी के आंखों में आस्था और जुबां पर भक्ति के स्वर दिखाई दिए. और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया है.कई भक्त तो उनके साथ पूरी पंचकोसी परिक्रमा में कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए है. देर रात तक परिक्रमा स्थल जयकारों से गूंजता रहा है.

बांदा में होगा हनुमान कथा

शुक्रवार की सुबह बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बांदा के लिए रवाना हो जायेगे.और 16 जनवरी से 20 जनवरी तक बांदा में हनुमान कथा का वाचन करेंगे, आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.जहां आने वाले भक्तों के खाने से लेकर रुकने तक की व्यवस्था की गई है. इस हनुमान कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. जिसको लेकर रूट डायवर्जन, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा घेरा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.ताकी उनकी सुरक्षा के साथ साथ आने वाले भक्तों को कोई भी असुविधा न हो.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

धीरेंद्र शास्त्री ने की कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों