नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, इस दिन से बदलेगा यूपी का मौसम, जानिए ताजा अपडेट

0
नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, इस दिन से बदलेगा यूपी का मौसम, जानिए ताजा अपडेट


वाराणसी: यूपी से जल्द ही गुलाबी ठंड की विदाई होगी. ठंड की विदाई के साथ रजाई-कम्बल वाले दिन भी खत्म हो जाएंगे. हालांकि इन सब के बीच अब मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट सामने आए हैं. आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार,जल्द ही हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है. इसके बाद मौसम में फिर थोड़ा उतार चढ़ाव की संभावना है.राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (20 फरवरी) को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा. इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला कोहरा नजर आ सकता है. हालांकि दिन की शुरुआत ज्यादातर जिलों में खिली धूप से ही होगी. इस दौरान कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं 21, 22 और 23 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.

यहां खिली रहेगी धूप
शुक्रवार को गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कानपुर, अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, इटावा, मैनपुरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज, देवरिया, मऊ, बलिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बस्ती और आस पास के जिलों में सुबह से धूप खिली रहेगी. सिर्फ रात और सुबह सवेरे के वक्त यहां हल्की ठंड महसूस होगी.
लखनऊ में नजर आएंगे हल्के बादल
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही नजर आएगी. हालांकि दिन की शुरुआत धूप से ही होगी. अनुमान है आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो आज वहां भी मौसम सामान्य रहने वाला है.

22 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ  करेगा प्रभावित
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 22 फरवरी को फिर एक के नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.अनुमान है अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.

तापमान में उछाल जारी
बताते चलें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम बांदा जिले में रिकॉर्ड किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *