निर्माणाधीन इमारत में 42 साल की महिला करती थी धंधा, पति लाता था ग्राहक

0
निर्माणाधीन इमारत में 42 साल की महिला करती थी धंधा, पति लाता था ग्राहक


Last Updated:

पुलिस ने एक 42 साल की महिला को गिरफ्तार किया है, जो अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए गलत काम शुरू कर दिया. इस काम में उसका पति सहयोग करता था, ग्राहक ढूंढ़कर लाता था.

यूपी पुलिस की गिरफ्त में महिला.

गाजियाबाद. गाजियाबाद पुलिस ने एक 42 साल की महिला को गिरफ्तार किया है, जो अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए गलत काम शुरू कर दिया. इस काम में उसका पति सहयोग करता था, ग्राहक ढूंढ़कर लाता था. लेकिन यह खेल लंबे समय तक नहीं चला. पुलिस ने महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया और जेल भेज दिया.

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांजा की तस्करी करने वाली शातिर गांजा तस्कर अभियुक्ता रागिनी पत्नी धर्मेन्द्र प्रताप को निर्माणाधीन इमारत से गिरफ्तार किया है, जो श्रीराम कालोनी लालकुंआ थाना वेवसिटी के पास रहती थी. अभियुक्ता के कब्जे से 4 किलो 34 ग्राम गांजा बरामद हुआ. बरादगी के आधार पर थाना वेव सिटी पर अभियुक्ता के विरूद्ध अन्तर्गत धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया है.

पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में महिला ने बताया कि मैं काफी समय से बाहर से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर चोरी छुपे पुडि़या बनाकर बेचती है. बाहर से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उनकी छोटी छोटी पुडिया बनाकर बेंच देती थी. इससे मुझे काफी फायदा होता था. कमाई खूब होती थी. इससे मैं अपनी जरूरतों और शौक को पूरा करती थी.

इस काम में पति मदद करता था. वह ग्राहक ढूंढकर लाता था. आज भी गांजा की बिक्री कर रही थी, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला की उम्र अधिक होने की वजह से उस पर शक नहीं होता था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसे सं‍गठित तरीके से चलाया जा रहा था या फिर अकेले ही चला रही थी. महिला के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

निर्माणाधीन इमारत में 42 साल की महिला करती थी धंधा, पति लाता था ग्राहक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *