पति ने नहीं दिलाई स्कूटी.. महिला पहुंच गई थाने.. जानिए फिर क्या हुआ
Last Updated:
Agra News: आगरा में पति ने पत्नी को स्कूटी नहीं दिलाई तो पत्नी थाने पहुंच गई. पुलिस ने मामला फैमिली काउंसलिंग सेंटर भेजा. काउंसलरों ने दोनों की बात सुनकर स्कूटी दिलाने की शर्त पर समझौता कराया. पति ने स्कूटी दिलाई और पत्नी उसी स्कूटी से ससुराल लौटी.
आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी के बीच झगड़े की एक अजीब वजह सामने आई है. पति ने पत्नी को स्कूटी नहीं दिलाई तो पत्नी पुलिस थाने पहुंच गई. पुलिस ने मामला फैमिली काउंसलिंग सेंटर भेज दिया. वहां काउंसलरों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और स्कूटी दिलाने की शर्त पर समझौता करा दिया. जिसके बाद पति ने पत्नी को पहले स्कूटी दिलाई, फिर पत्नी उसी स्कूटी से ससुराल पहुंची.
काउंसलर भी रह गए हैरान
पति ने वादा तो किया, लेकिन स्कूटी नहीं दिलाई. छह महीने पहले पत्नी अपने मायके आगरा आ गई और यहीं रुक गई. फिर उसने थाने में शिकायत कर दी. पुलिस ने जांच की और मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया.
काउंसलिंग सेंटर में दोनों की बातचीत हुई. काउंसलर हैरान रह गए जब पत्नी ने साफ कहा कि स्कूटी मिलेगी तभी ससुराल जाएगी. पति ने आखिरकार हामी भर दी. समझौता हो गया. जिसके बाद पति ने पत्नी को स्कूटी दिलवाई और उसी स्कूटी से वह ससुराल लौटी.
समझौता सबसे अच्छा रास्ता
यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग कह रहे हैं कि छोटी-छोटी बातें रिश्तों को कैसे प्रभावित करती हैं, लेकिन काउंसलिंग से सब सुलझ गया. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में समझौता ही सबसे अच्छा रास्ता है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें