पति फोन पर कर रहा था बात, तभी आ गई पत्नी, पूछी- किससे बात हो रही है? फिर जो हुआ…

0
पति फोन पर कर रहा था बात, तभी आ गई पत्नी, पूछी- किससे बात हो रही है? फिर जो हुआ…


Last Updated:

नई दिल्ली की निकिता उर्फ ट्विंकल की दिसंबर 2022 में डिफेंस कॉलोनी के पार्थ महाना से विवाह हुआ था. पार्थ महाना का लखनऊ में भी घर और कारोबार है. शनिवार देर रात पत्नी के साथ मॉल में पार्थ शॉपिंग करने गया था. देर रात घर पहुंचने पर पार्थ किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था.

लखनऊ में सीमेंट कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध मौत.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संदिग्ध हालत में सीमेंट कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई. सीमेंट कारोबारी पार्थ महाना की पत्नी निकिता उर्फ ट्विंकल की संदिग्ध हालातों में मौत की घटना सामने आई है. ट्विंकल की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिजनों ने पार्थ महाना और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है. पार्थ के पिता राजीव महाना, मां गीता महाना, बहन श्रेया महाना पर एफआईआर दर्ज है. शनिवार देर रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी की बात सामने आई है.

वहीं पार्थ ने निकिता के परिजनों को उसके फंदे से लटक कर जान देने की बात बताई है. निकिता को पार्थ प्राईवेट अस्पताल में ले गया था. डॉक्टर्स ने ब्रॉट डेड घोषित किया गया. कृष्णा नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम से ही मौत की वजह का पता चल जाएगा. नई दिल्ली की निकिता उर्फ ट्विंकल की दिसंबर 2022 में डिफेंस कॉलोनी के पार्थ महाना से विवाह हुआ था. पार्थ महाना का लखनऊ में भी घर और कारोबार है. शनिवार देर रात पत्नी के साथ मॉल में पार्थ शॉपिंग करने गया था. देर रात घर पहुंचने पर पार्थ किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था.

इसी बात को लेकर पार्थ और निकिता में कहासुनी हुई थी. इसके बाद निकिता ने छोटी बहन मुस्कान को वीडियो कॉल भी किया था. पार्थ के मुताबिक इसके बाद निकिता ने ख़ुद को कमरे में बंद किया और फंदे से लटक गई. 18 अक्टूबर को ही निकिता के साथ कानपुर से लखनऊ आया था पार्थ. 23 अक्टूबर को बिजनेस के सिलसिले में पार्थ को चीन जाना था. निकिता के परिजनों ने पार्थ और परिजनों पर दस लाख रुपए दहेज न देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. दहेज न देने पर हत्या का आरोप लगाया. कृष्णा नगर थाना क्षेत्र सेक्टर डी की घटना.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पति फोन पर कर रहा था बात, तभी आई पत्नी, पूछी- किससे बात हो रही है? फिर जो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *