पश्चिमी विक्षोभ फिर से हो रहा एक्टिव, यूपी में बिगड़ेगा मौसम, होगी बारिश, गिरेगा तापमान, जानें IMD का अपडेट
Last Updated:
UP Weather Update:एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो रहा है. जो हिमालय को प्रभावित करेगा. जिसका प्रभाव यूपी के मौसम में देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है. जिससे तापमान गिरेगा.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मोंथा का असर अब थम गया है. पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी में काले बादल छट गए हैं. इन सब के बीच मौसम विभाग की ओर से नया अपडेट सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर को अब नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है. इसके कारण आने वाले दिनों में यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में और कमी देखने को मिलेगी.
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. वहीं 3 नवम्बर को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है, जबकि 3 नवम्बर को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. वहीं पूर्वी यूपी में शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है.
तापमान में थोड़ा उछाल
मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में अगले 48 घंटे अधिकतम तापमान में उछाल आएगा. क्योंकि यूपी में हवाओं का दौर बदल रहा है. ऐसे में दिन के तापमान में जहां उछाल आएगा तो वहीं रात का तापमान धीरे धीरे कम होगा. बता दें कि आज से यूपी में पछुआ हवाओं का दौर शुरू होगा. बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा है.
आईएमडी से मुताबिक रविवार को राजधानी लखनऊ में मौसम साफ होगा.आज जहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं नोएडा में भी सुबह के समय को छोड़ दिया जाए तो पूरे दिन आसमान साफ रहने वाला है. गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, अयोध्या,कानपुर, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़,अमेठी, मथुरा, आजमगढ़, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर सहित यूपी के अन्य जिलों में आज मौसम सामान्य रहने वाला है.

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें