पहले 45 लाख के गहने और नकदी पर हाथ किया साफ, फिर डॉक्टर के घर लगाई आग
Last Updated:
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों ने पहले तो डॉक्टर के बाद पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया फिर आग लगा दी, ताकि कोई सबूत ना मिले. चोरो ने 43 लाख के गहने 2 लाख कैश पर हाथ साफ किया. शक है कि घर परतयनत सिक्योरिटी गार्ड ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है.
पीड़ित डॉक्टर शैलेंद्र सिंह लखनऊ मेडिकल कॉलेज से एमडी हैं और फिलहाल मेरठ में प्रैक्टिस करते हैं. सोमवार देर रात वे परिवार सहित मेरठ गए थे. घर की निगरानी के लिए सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात था, लेकिन मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों ने धुएं की लपटें देखीं तो डॉक्टर को फोन किया. घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा था, ग्राउंड फ्लोर के कमरों और अलमारियों के लॉक तोड़े गए थे और सिक्योरिटी गार्ड गायब था. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद थी. पुलिस का मानना है कि चोरों ने चोरी के बाद पेट्रोल-डीजल छिड़ककर आग लगाई ताकि सबूत मिट जाए.
सिक्योरिटी गार्ड की तलाश तेज
आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. सिक्योरिटी गार्ड की तलाश तेज कर दी गई है, क्योंकि उस पर सबसे बड़ा शक है. डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सब गायब हैं. प्राथमिक जांच में चोरी की रकम 45 लाख के करीब बताई जा रही है. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी, नुकसान पहुंचाने और आगजनी का मुकदमा दर्ज कर लिया है. इलाके में लगातार बढ़ रही चोरियों को लेकर लोगों में रोष है.
सिक्योरिटी गार्ड पर चोरी का शक
डॉ शैलेन्द्र के एक रिश्तेदार ने बताया कि चोरी सिक्योरिटी गार्ड ने ही की है. किसी को शक ना हो सिलिये घर में आग लगा दी. घट्न के बाद से ही उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसका फ़ोन बंद जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूरी गृहस्थी का समाना भी जला गया है.
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें