पाकिस्तान को भारत से जा रहा था वो वाला मैसेज, जो भेज रहे थे सीक्रेट संदेश

0
पाकिस्तान को भारत से जा रहा था वो वाला मैसेज, जो भेज रहे थे सीक्रेट संदेश


Last Updated:

कर्नाटक के उडुपी से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद सुल्तानपुर में अलर्ट जारी किया गया है. इन दोनों संदिग्धों पर पाकिस्तान के नंबरों पर जहाज निर्माण से संबंधित गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति सुल्तानपुर के निवासी हैं और शिपयार्ड में काम करते थे.

सुल्तानपुर के रहने वाले दो युवक पाकिस्तान को दे रहे थे खुफिया जानकारी. (सांकेतिक तस्वीर)

सुल्तानपुरः कर्नाटक के उडुपी से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद सुल्तानपुर में अलर्ट जारी किया गया है. इन दोनों संदिग्धों पर पाकिस्तान के नंबरों पर जहाज निर्माण से संबंधित गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति सुल्तानपुर के निवासी हैं और शिपयार्ड में काम करते थे. पुलिस के अनुसार, इन संदिग्धों ने जहाज निर्माण के विवरण, पोत संख्या सहित कई गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी नंबरों पर भेजी हैं. गिरफ्तारी के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार संदिग्धों में से एक रोहित है, जो अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा है. उसके परिवार में पत्नी रीमा और पांच साल की बेटी रिश्का हैं. उसकी एक अविवाहित बहन भी है. रोहित का सबसे छोटा भाई भीम उसी कंपनी में काम करता था, जबकि मंझला भाई भारत मजदूरी करता है. रोहित के पिता लल्ले का मार्च में निधन हो गया था। वह मार्च में ही केरल से पिता का शव लेकर आया था और फिर ड्यूटी पर लौट गया था. वह 29 अक्टूबर को घर आया था. कर्नाटक पुलिस उसे 17 नवंबर को सुल्तानपुर के कूरेभार थाने ले गई और फिर कर्नाटक ले गई. रोहित की शादी 2018 में हुई थी.

इस मामले में जयसिंहपुर के मैधन गांव निवासी संतरी को भी गिरफ्तार किया गया है. संतरी के माता-पिता, बरसाती और नोनखरा, का बचपन में ही निधन हो गया था. उसके दो भाई और एक बहन है, जिसमें संतरी सबसे बड़ा है. संतरी दिसंबर 2024 में घर से गया था और पंद्रह दिन पहले ही लौटा था. रविवार को पुलिस उसे घर से गोसाईंगंज थाने ले गई और फिर कर्नाटक ले गई. उसकी पत्नी सोनी ने बताया कि उन्हें गोसाईंगंज थाने जाने को कहा गया था. संतरी के तीन बच्चे हैं – आर्यन (10), आर्या (5) और एक बेटी अनन्या. उसके पास एक बीघा खेती भी है. उसका छोटा भाई दिल्ली में मजदूरी करता है और हाल ही में घर आया था.

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पाकिस्तान को भारत से जा रहा था वो वाला मैसेज, जो भेज रहे थे सीक्रेट संदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *