पापा ने तेल डाला फिर, आग लगा दी.. बस्ती में 4 साल की बेटी ने खोला हत्या का राज

0
पापा ने तेल डाला फिर, आग लगा दी.. बस्ती में 4 साल की बेटी ने खोला हत्या का राज


Last Updated:

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत मामले में चार साल की बेटी ने बड़ा खुलासा किया है. बेट ने बताया कि पापा ने पहले मम्मी के ऊपर तेल डाला और फिर माचिस से आग लगा दी. इस खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बस्ती में चार साल की बेटी ने मां की हत्या का राज खोला

बस्ती. बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के चौगड़वा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जलकर गंभीर रूप से झुलस गई. झुलसने के बाद पति सीएचसी विक्रमजोत ले गया और वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. वहीं इस मामले में मृतिका की 4 साल की बेटी ने बड़ा खुलासा करते हुए अपने पिता पर अपनी मां को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है. उसने बताया कि पापा ने मम्मी पर तेल डाल दिया और माचिस से आग लगा दी. मृतिका के परिजनों ने छावनी थाना पर तहरीर देकर जला कर मारने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें छावनी थाना क्षेत्र के चौगड़वा गांव की निवासी 30 वर्षीय सीमा प्रजापति पत्नी राम सूरत प्रजापति की संदिग्ध हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना बीते शनिवार की रात की है. घर पर मौजूद 4 साल की बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छावनी थाना क्षेत्र के कोहल तिवारी गांव में रहने वाले भारत प्रजापति की बेटी सीमा की शादी मई 2018 में हुई थी. शादी के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था. गांव में दो बार पंचायत हुई. छावनी थाना पर भी पति पत्नी में सुलह समझौता हुआ था. छावनी थाना पर कोहल तिवारी गांव के दो दर्जन लोग मामले में विवाहिता के परिवार पर मारने पीटने, जलाकर मारने के आरोप में तहरीर दिए. मृतका की बेटी भी पिता पर जलाकर मारने की बात बता रही है. घटना में बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए, मृतिका का पोस्टमार्टम लखनऊ मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है.

पुलिस जांच में जुटी

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि बीते 4 अप्रैल की रात 11 बजे एक महिला गंभीर रूप से घर ने झुलसी मिली जिसे केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मृतिका का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की पुलिस जांच कर रही है, आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *