पीएम मोदी के दौरे से पहले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा, आपस में टकराईं कई गाड़ियां
Last Updated:
Delhi Dehradun Express Way : सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया. ये हादसा अब चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले यह घटना घटी है. इस एक्सप्रेसवे को आधुनिक और तेज रफ्तार यातायात के लिए तैयार किया गया है. अब उसी पर सुरक्षा और ट्रैफिक अनुशासन को लेकर सवाल खड़े होने लगे है. इस हादसे में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टकराईं गाड़ियां
Delhi Dehradun Express Way News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. ऐसे में पीएम के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया. जो अब कई अहम सवाल खड़े कर रहा है. सहारनपुर में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने की वजह से एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हालांकि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. लेकिन उद्घाटन से पहले हुई इस घटना ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंताएं जरूर बढ़ा दी है.
दरअसल, सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड के पास स्थित डाट काली मंदिर के नजदीक एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. शुरुआती जानकारी के अनुसार आगे चल रही एक गाड़ी का अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही तेज रफ्तार गाड़ियां संभल नहीं सकी और देखते ही देखते करीब पांच वाहन आपस में भिड़ गए.
रफ्तार और ड्राइविंग अनुशासन पर सवाल
यह घटना भले ही जान-माल के बड़े नुकसान से बच गई. लेकिन इसने एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार और ड्राइविंग अनुशासन पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए है. खासतौर पर ऐसे समय में जब इस हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट का उद्घाटन होने वाला है और इसे आधुनिक भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया जा रहा है.
घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
एक्सप्रेसवे पर तय गति सीमा का पालन
दुर्घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम भी लग गया. जिसे बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर नियंत्रित किया गया. इस बीच प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए और अधिक सतर्क हो गई हैं. अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे एक्सप्रेसवे पर तय गति सीमा का पालन करें और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाएं न हो.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें