पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत का खुलासा, अलीगढ़ में 3 मस्जिदें तिरपाल

0
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत का खुलासा, अलीगढ़ में 3 मस्जिदें तिरपाल


Last Updated:

UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.

Zoom

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

बरेली से जुड़ी बड़ी खबर में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिले बाघ के शव के पोस्टमार्टम में अहम तथ्य सामने आए हैं. बाघ के शव का पोस्टमार्टम भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) में वैज्ञानिकों के पैनल द्वारा किया गया. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार बाघ की मौत करीब 36 घंटे पहले हुई थी. जांच में यह भी सामने आया कि बाघ के पेट में कोई भोजन नहीं मिला. उसकी उम्र लगभग 6 से 8 वर्ष के बीच आंकी गई है. बाघ की मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. मामले की आगे जांच जारी है.

अलीगढ़ में होली के मद्देनज़र तीन मस्जिदें तिरपाल से ढकी, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता

होली को देखते हुए अलीगढ़ के अति संवेदनशील इलाकों में एहतियाती कदम उठाए गए हैं. प्रशासन ने पुराने शहर की तीन मस्जिदों को तिरपाल से ढककर नजरबंद किया है. इनमें अब्दुल करीम चौराहा, देहली गेट क्षेत्र और ऊपरकोट नगर कोतवाली क्षेत्र शामिल हैं. ये इलाके मिश्रित आबादी वाले और अति संवेदनशील माने जाते हैं. अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित शीशे वाली मस्जिद के नीचे हर वर्ष बाजार की होली आयोजित होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन मस्जिद को तिरपाल से ढका गया है. प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *