पूरा परिवार खा रहा था गोलगप्पा, जैसे ही मुंह खोलकर किया आ… वैसे ही सामने से आ गया काल, 1 की मौत
Last Updated:
बुधवार को दोनों भाई पूरनपुर से कपड़ा लदवाकर ई-रिक्शा के माध्यम से जोगराजपुर भेज चुके थे. इसके बाद मोहम्मद वक्स, उनके भाई अजीम और उनके बच्चे गढ़वा खेड़ा गांव के पास सभी लोग एक गोलगप्पे की दुकान पर रुक गए और गोलगप्पे खाने लगे.
पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभत जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गढ़वा खेड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे उतर आया और सड़क किनारे गोलगप्पे खा रहे लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी मोहम्मद वक्स और उनका भाई मोहम्मद अजीम कपड़े का काम करते हैं.
पूरा परिवार खा रहा था गोलगप्पा
बुधवार को दोनों भाई पूरनपुर से कपड़ा लदवाकर ई-रिक्शा के माध्यम से जोगराजपुर भेज चुके थे. इसके बाद मोहम्मद वक्स, उनके भाई अजीम और उनके बच्चे गढ़वा खेड़ा गांव के पास सभी लोग एक गोलगप्पे की दुकान पर रुक गए और गोलगप्पे खाने लगे. इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे से अनियंत्रित होकर नीचे उतर आया और दुकान के पास खड़े लोगों को कुचल दिया.
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे में जोगराजपुर निवासी मोहम्मद अजीम, मोहम्मद वक्स, उनके बच्चे जीलानी और अयान के साथ ही गढ़वा खेड़ा निवासी चंद्रशेखर समेत करीब आठ लोग घायल हो गए. ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. घायलों को आनन-फानन में पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद अजीम को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ट्रक ने जैसे ही टक्कर मारी, वहां चीख-पुकार मच गई.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें