पेट फूलता है या गैस है? सर्दियों में इन 5 मसालों से मिले राहत, जानिए फायदे
Last Updated:
सर्दियों का मौसम आते ही बीमारियों का दौर शुरू हो जाता है और लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक समस्या खान-पान से जुड़ी रहती है, जिससे गैस, कब्ज और अन्य पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में रसोई में मौजूद अजवाइन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसमें पाया जाने वाला थाइमोल पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है.
सर्दियों का मौसम आते ही बीमारियों का दौर शुरू हो जाता है और लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक समस्या खान-पान से जुड़ी रहती है, जिससे गैस, कब्ज और अन्य पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में रसोई में मौजूद अजवाइन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है. अजवाइन में पाया जाने वाला थाइमोल पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है.

अगर आप पेट की समस्याओं से अक्सर परेशान रहते हैं तो सर्दियों में लहसुन का इस्तेमाल बहुत लाभकारी हो सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर सुरेश कुमार के अनुसार, लहसुन शरीर को गर्म रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

सर्दियों में पेट की परेशानियों से राहत पाने के लिए आप किचन में मौजूद दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. दालचीनी भूख को नियंत्रित करती है और पेट फूलने की समस्या को कम करने में मदद करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों में अदरक की डिमांड बाजारों में बढ़ जाती है क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है. अगर आपको खांसी या पेट की समस्या अक्सर बनी रहती है, तो शहद और अदरक की चटनी तैयार करके इसका सेवन किया जा सकता है, जिससे खांसी और पाचन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है. अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और पाचन तंत्र को सक्रिय बनाए रखते हैं, जिससे पेट में कब्ज की समस्या भी कम होती है.

भारतीय रसोई में हल्दी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाता है, हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करता है और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाए रखता है.