प्रयागराज में भतीजे ने चाचा के घर पर फेंका बम, इलाके में दहशत, वीडियो आई सामने

0
प्रयागराज में भतीजे ने चाचा के घर पर फेंका बम, इलाके में दहशत, वीडियो आई सामने


X

प्रयागराज में भतीजे ने चाचा के घर पर फेंका बम, इलाके में दहशत, वीडियो आई सामने

 

arw img

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला नीम सराय में बमबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक युवक ताबड़तोड़ विस्फोटक सामग्री फेंकते हुए साफ नजर आ रहा है. फुटेज में दिखता है कि युवक ने एक के बाद एक तीन बार विस्फोटक सामग्री फेंकी, जिससे जोरदार धमाके हुए. पुलिस जांच में विस्फोटक फेंकने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम बाबू है. बताया जा रहा है कि बाबू का अपने सगे चाचा मुख्तार से पारिवारिक संबंध है और मुख्तार का घर बाबू के घर के पास ही स्थित है. जानकारी के अनुसार रविवार 11 जनवरी की दोपहर मुख्तार की बेटी और बाबू की बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद की जानकारी बाबू को उसकी बहन ने दी, जिसके बाद वह गुस्से में आ गया. गुस्से में आकर बाबू ने अपने सगे चाचा मुख्तार के घर पर विस्फोटक सामग्री फेंक दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने अभियुक्त बाबू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया है. पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. एसीपी धूमनगंज अजेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि की है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

प्रयागराज में भतीजे ने चाचा के घर पर फेंका बम, इलाके में दहशत, वीडियो आई सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों