प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी फर्जी रील्स की आई बाढ़, देखकर बौखला गए भक्त

0
प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी फर्जी रील्स की आई बाढ़, देखकर बौखला गए भक्त


Last Updated:

Premanand Maharaj death rumours: प्रेमानंद महाराज के निधन की कई फर्जी रील्‍स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, ज‍िन्‍हें देखकर भक्‍तों में बेचैनी बढ़ रही है. भक्तों ने राधा केल‍ि कुंज परिकर के आधि‍कार‍िक भजन मार्ग चैनल से पुष्टि मांगी है साथ ही ऐसी रील्‍स बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

प्रेमानंद जी महाराज

Premanand maharaj: वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी रील्स की बाढ़ आ गई है. इन रील्स में प्रेमानंद जी महाराज के अब इस दुनिया में न रहने की अफवाह उड़ाई जा रही है. जिसे देखकर न केवल भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा है बल्कि बौखलाए भक्त इसे कुछ लाइक्स या व्यूज बढ़ाने के लिए के लिए अपनाई जा रही बेहद खराब रणनीति बता रहे हैं. साथ ही प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर जाकर भी इन सूचनाओं की पुष्टि कर रहे हैं.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब हुई थी, उसके बाद से सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ आ गई. इन रील्स में संत की तस्वीर लगाकर न केवल फर्जी शवयात्रा निकलते हुए दिखाई दे रही है बल्कि भक्तों की भीड़ का भारी रेला भी देखा जा सकता है. कई रील्स में किसी और संत के अंतिम संस्कार की वीडियोज को प्रेमानंद महाराज से जोड़कर चलाया जा रहा है. कई रील्स में भक्त रो रहे हैं.

प्रेमानंद महाराज के न‍िधन की फर्जी वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं.
प्रेमानंद महाराज के न‍िधन की फर्जी वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं.

इन रील्स के वायरल होते ही न केवल भक्तों में बेचैनी पैदा हो गई है, बल्कि लोग इन वीडियोज का तत्काल प्रभाव से डिलीट करने और इन्हें बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह बहुत गलत है. इस तरह भावनाओं का मजाक बनाना ठीक नहीं है.

प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज परिकर के आधिकारिक चैनल भजन मार्ग पर सैकड़ों भक्त महाराज के मुंख से ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी दिए जाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इन फर्जी वीडियो बनाने वालों की अफवाहों को नकारा जा सके. एक भक्त ने कहा कि सबको नमन. आपकी व्यस्तता समझ आती है और ऊपर से ये कुछ लोग कमेंट लाइक्स वियूज के लिए कैसी कैसी वीडियो अपलोड कर रहे हैं ना तो ये लोग ये सोचते कि कितनी भावनाएं आहत होंगी और ना आप सबके बारे में सोचते हैं कि कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब बाबा के मुख से सुनकर सभी भक्तों को राहत मिल जाएगी, क्योंकि सब ये पोस्ट शेयर करेंगे.

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘हां जी ऐसी पोस्ट बहुत वायरल हैं, मैंने भी आपको ऐसी पोस्ट मेंशन की थी गुरु जी. हम भी बहुत रोये थे ऐसा सुनकर. राधा रानी आपको हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रखे हमारी उम्र भी आपको लग जाये इस दुनिया को आपकी बहुत जरूरत है, गुरु जी जय जय श्री राधे.

एक अन्य ने लिखा कि सच में प्यारे गुरुदेव, बहुत मन दुखी होता है ऐसा सब देखकर. ईश्वर करें आप सदैव स्वस्थ रहें,दीर्घायु हों. हम लोगों ने वृंदावन के आसपास रह रहे अपने रिश्तेदारों से भी फोन कर जानकारी मांगी कि आपका स्वास्थ्य कैसा है?

बता दें कि भजन मार्ग की ओर से हाल ही में बताया गया था कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत अब ठीक है और उनकी सुबह की पदयात्रा भी शुरू हो गई है.

authorimg

priya gautamSenior Correspondent

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी फर्जी रील्स की आई बाढ़, देखकर बौखला गए भक्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *