प्रेमानंद महाराज का शख्स ने खोला राज, बोला- ’38 साल पहले…’ सुन संत के चेहरे का उड़ा रंग

0
प्रेमानंद महाराज का शख्स ने खोला राज, बोला- ’38 साल पहले…’ सुन संत के चेहरे का उड़ा रंग


Last Updated:

Mathura Latest News: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में 2 शख्स पहुंचे. जिन्हें देख संत हैरान रह गए. दरअसल, यह दोनों कोई और नहीं बल्कि संत के साथ 38 साल पहले स्कूल में पढ़ते थे. आइए जानते हैं पूरा मामला.

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे उनके बचपन के मित्र.

मथुरा. आपने खूब सुना होगा कि वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद महाराज ने 11 वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया था. कई कहानियां संत के जीवन की और सुनी होंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी पढ़ाई-लिखाई कहा से हुई है और वह किस क्लास तक पढ़े हुए हैं? क्या बचपन में उनके दोस्त थे या नहीं अगर थे तो आज वो कहां है. यह सवाल ऐसे हैं जो शायद ही आज तक किसी के दिमाग में आए हो. चलिए आज हम आपको मिलाते हैं संत प्रेमानंद महाराज के उन दोस्तों से जिन्होंने प्रेमानंद महाराज का 38 साल पुराना सच खोला है. यह बचपन में संत के साथ स्कूल में पढ़ते थे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो प्रेमानंद महाराज के आश्रम का है. जहां एकांतिक वार्तालाव के दौरान संत से मिलने 2 शख्स पहुंचे. दोनों वहां मौजूद अन्य भक्तों के बीच बैठे थे, लेकिन सभी के होश तब उड़ गए जब दोनों ने संत को अपना परिचय दिया. जब संत प्रेमानंद महाराज ने दोनों का नाम सुना तो एक बार उनके भी चेहरे का रंग उड़ गया.

साधु के साथ रहती थी जवान औरत, आश्रम में पहुंची महिला अफसर, नजारा देख मूंदी आंखें

जब दोनों शख्स प्रेमानंद महाराज से मिले तो उन्होंने कहा कि महाराज जी हम आपके जन्म स्थान से आए हुए हैं आपके ही गांव के हैं. 38 साल पहले हम आपके साथ स्कूल में पढ़ते थे. जिसके बाद संत उन्हें देख चौंक गए और फिर हंसते हुए बोले कि अब तो बहुत समय गुजर गया 11, 12 साल की उम्र में वहां से चले आए थे.

खाटू श्याम के पुजारी का काला सच आया सामने! मनोना धाम का युवक बोला- ‘मंदिर के अंदर…’

महाराज जी ने बताया कि उस स्कूल में कक्षा 9 तक पढ़े थे, जिसके बाद सेर्टिफिकट लेकर भाग आए थे. जिसके बाद संत से उनके स्कूल का दोस्त बोला कि आपको सुनने के बाद अब मेरी पत्नी से मेरी लड़ाई नहीं होती है, क्योंकि आप कहते हैं हर किसी के अंदर भगवान है.

homeuttar-pradesh

प्रेमानंद महाराज का शख्स ने खोला राज, बोला- ’38 साल पहले…’ सुन संत हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *