फ्री में यूपीएससी की तैयारी करने का मौका, मेरठ में यहां बिना फीस दिए करें पढ़ाई, बेहतरीन है सुविधा

0
फ्री में यूपीएससी की तैयारी करने का मौका, मेरठ में यहां बिना फीस दिए करें पढ़ाई, बेहतरीन है सुविधा


Last Updated:

Meerut News: यूपीएससी की तैयारी करने वाले ऐसे युवा जो महंगी किताबें नहीं खरीद पाते या शांत वातावरण नहीं मिलता, उनके लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर का राजा महेंद्र प्रताप केंद्रीय पुस्तकालय बड़ा सहायक है. यहां निःशुल्क अध्ययन, संदर्भ सामग्री और शांत माहौल मिलकर बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करते हैं.

विशाल भटनागर/ मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा UPSC की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनको तैयारी करने के लिए बेहतर किताबों का कलेक्शन एवं शांत वातावरण नहीं मिल पा रहा है. ऐसे सभी युवाओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह सभी चौधरी चरण सिंह  विश्वविद्यालय परिसर में संचालित राजा महेंद्र प्रताप केंद्रीय पुस्तकालय के माध्यम से भी तैयारी कर पाएंगे. जहां UPSC से संबंधित विभिन्न प्रकार का कलेक्शन मौजूद है. जहां बेहतर तरीके से तैयारी कर सकते हैं. यह जानकारी लोकल 18 टीम से खास बातचीत करते हुए लाइब्रेरी अध्यक्ष डॉ जमाल अहमद सिद्दीकी द्वारा दी गई.

युवाओं के लिए अलग से बनाया गया है सेक्शन

डॉ जमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि UPSC काफी अहम परीक्षा होती है. ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण है कि छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए. इन्हीं बातों को देखते हुए अलग से ही लाइब्रेरी में UPSC की तैयारी के‌ लिए सेक्शन बनाया गया है. जहां सिर्फ यूपीएससी से संबंधित छात्र-छात्राएं तैयारी करते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी महत्वपूर्ण सामग्री संबंधित सेक्शन में उपलब्ध कराई गई है. जिसकी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी तरीके से कोई भी परेशानी न हो.

हर तरह का न्यूज़ पेपर कलेक्शन भी मौजूद 

उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी करने के लिए जहां किताबों की आवश्यकता होती है. वहीं न्यूज़ पेपर भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में लाइब्रेरी में प्रतिदिन हिंदी, इंग्लिश के सभी प्रमुख पेपर भी स्टूडेंट को उपलब्ध कराए जाते हैं. जिससे कि वह जो भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि यहां पर अध्ययन करने वाले स्टूडेंट भी जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में परचम लहराया है.

बताते चलें कि  लाइब्रेरी की अगर बात की जाए तो सुबह 10:00 बजे से रात के 8:00 तक छात्र-छात्राएं यहां तैयारी कर सकते हैं. इस सेक्शन में एक बार में ढाई सौ स्टूडेंट बैठकर अलग से अध्ययन कर सकते हैं. जिसके लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है. सिर्फ उन्हें अपने संबंधित कॉलेज का आईकार्ड एक एप्लीकेशन लाइब्रेरी में जमा करना होगा. जिससे कि विश्वविद्यालय के पास उनका विवरण उपलब्ध रहे. साथ ही हर तरह की सुविधा आधुनिक तौर पर भी उपलब्ध कराई गई है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

फ्री में यूपीएससी की तैयारी करने का मौका, मेरठ में यहां बिना फीस दिए करें पढ़ाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *