बंगाल की खाड़ी में ‘प्रलय’ की दस्तक! झमाझम बारिश, 55KM का तूफान; IMD का अपडेट

0
बंगाल की खाड़ी में ‘प्रलय’ की दस्तक! झमाझम बारिश, 55KM का तूफान; IMD का अपडेट


Aaj Ka Mausam Live: फरवरी महीना अंत में है और ठंड की विदाई होगा चली है. पूरे देश में मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत में गर्मी दस्तक दें रहा है. वहीं दक्षिण भारत में बारिश होने लगी है. राजधानी दिल्ली में गर्मी का एहसास होने लगा है लेकिन बीच-बीच में बारिश ठंड अभी है का एहसास करा रही है. वहीं अब मौसम विभाग (IMD) ने बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है. बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अब सक्रिय हो चुका है और इसका असर धीरे-धीरे पूरे देश में दिखाई देने लगा है. दक्षिण भारत में तेज बारिश, गरज-चमक और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम कई राज्यों में अचानक मौसम बिगाड़ सकता है.

IMD के मुताबिक यह वेदर सिस्टम सिर्फ बारिश तक सीमित नहीं रहेगी. तेज हवाएं, बिजली गिरने और समुद्री इलाकों में ऊंची लहरों का खतरा भी बना रहेगा. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है. वहीं उत्तर भारत में बिल्कुल उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है. यहां तापमान तेजी से बढ़ने वाला है. यानी देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो रंग दिखाई देंगे… कहीं तूफानी बारिश तो कहीं गर्मी की दस्तक.

  • देशभर में मौसम के इस बदलाव को ग्लोबल क्लाइमेट पैटर्न और एल नीनो प्रभाव से भी जोड़ा जा रहा है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले महीनों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. फिलहाल अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर बना रहेगा.
  • मौसम विभाग ने 22 से 24 फरवरी के बीच 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं. कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज हवा से नुकसान की भी आशंका जताई गई है.

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ और स्थिर रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी. दिन के समय धूप तेज महसूस हो सकती है, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होगा. अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी, खासकर खुले इलाकों में ठंडी हवाएं महसूस हो सकती हैं. कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा सुबह के समय विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकता है. वहीं राहत की बात यह है कि हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में कमी आ सकती है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रहने की संभावना जताई गई है.

UP-उत्तराखंड का मौसम

  • उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत कई इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की चेतावनी जारी की गई है. वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दिन में धूप निकलने से तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
  • वहीं उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है. 22 से 24 फरवरी के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ेगी और पहाड़ी मार्गों पर फिसलन की स्थिति बन सकती है, इसलिए यात्रियों को मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

बिहार और झारखंड में मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि सुबह और देर रात कोहरा छाए रहने की संभावना है. पटना, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की ठंड का असर जारी रहेगा. सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण तापमान कम महसूस हो सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा. अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि से आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा.

पंजाब-हरियाणा में तेज धूप

पंजाब और हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलने से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी. खेतों में काम कर रहे किसानों के लिए मौसम अनुकूल माना जा रहा है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि साफ मौसम का फायदा उठाकर सिंचाई, कटाई और अन्य कृषि कार्य किए जा सकते हैं. हवा की रफ्तार सामान्य रहने से धूल और प्रदूषण का स्तर भी नियंत्रित रह सकता है.

हिमाचल और कश्मीर मौसम खराब होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 22 और 23 फरवरी को मौसम खराब रहने की संभावना है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है. शिमला, कुल्लू, मंडी, कुपवाड़ा, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. मनाली और आसपास के ऊपरी क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि बर्फबारी के कारण फिसलन और ट्रैफिक बाधित होने की आशंका है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान के तापमान में गिरावट

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और आसपास के जिलों में मौसम बदल सकता है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज हो सकती है. दिन का तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर में दिन के समय गर्मी की शुरुआत महसूस होने लगेगी. आने वाले दिनों में यहां गर्म हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.

तमिलनाडु का मौसम

दक्षिण तमिलनाडु में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कन्याकुमारी, तूतीकोरिन, तेनकासी, विरुधुनगर और थेनी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. तटीय क्षेत्रों में समुद्र उग्र रहने की संभावना है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. निचले और संवेदनशील इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है, जिससे प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कितना खतरनाक है?

यह लो-प्रेशर सिस्टम फिलहाल चक्रवात नहीं है, लेकिन इसके कारण तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्री गतिविधियां तेज हो सकती हैं. खासकर तटीय राज्यों में इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा.

किन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश होगी?

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना ज्यादा है. पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

मछुआरों को चेतावनी क्यों दी गई है?

समुद्र में तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठ सकती हैं. इससे नावों और छोटी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को खतरा हो सकता है, इसलिए समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

उत्तर भारत में गर्मी क्यों बढ़ रही है?

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने और साफ आसमान के कारण सूर्य की गर्मी सीधे जमीन तक पहुंच रही है, जिससे तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है.

क्या यह मौसम बदलाव आने वाली गर्मी का संकेत है?

मौसम विभाग के अनुसार एल नीनो प्रभाव के कारण इस साल गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है. फरवरी के अंत में तापमान बढ़ना उसी का शुरुआती संकेत माना जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों