बंद कर लो पंखा-कूलर, चालू होने वाला है ठंड का मीटर, कंबल-रजाई भी होगी फेल
Last Updated:
UP Weather Today: जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती के साथ आस पास के जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में चक्रवात मोंथा का कहर जारी है.मोंथा के कहर के कारण प्रदेश के पूर्वी संभाग में आज भी इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा. इस चक्रवात के कारण यूपी के 18 जिलों में भारी बारिश के साथ की गरज-चमक और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावन है. पूर्वानुमान है कि आज पूर्वी यूपी में झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती के साथ आस पास के जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है.
3 से 6 डिग्री तक गिरेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में अगले 24 घण्टे में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है. उसके बाद धीरे-धीरे यहां 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है. उसके बाद यहां अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. वहीं अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 1 नवम्बर को प्रदेश के दोनों ही संभाग में मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. बताते चलें की बीते 24 घण्टे में यूपी के अलग-अलग जिलो में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आई है. वाराणसी, झांसी, बलिया, बहराइच, अलीगढ़ में तापमाम में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है.
लखनऊ में ऐसा होगा मौसम
आईएमडी से मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आसमान में थोड़े बादल नजर आएंगे.इए दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है आज यहां अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बात नोएडा की करें तो आज सुबह के समय यहां हल्का कोहरा भी दिखाई देगा. शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें